सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi intent to leave top post, perty considering name of senior leader for interim president

इस्तीफे पर अड़े हैं राहुल गांधी, किसी वरिष्ठ को बनाया जा सकता है पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 11 Jun 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi intent to leave top post, perty considering name of senior leader for interim president
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपना पद छोड़ने पर अड़े हुए हैं। जिसकी वजह से पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर सस्पेंस जारी है। यदि राहुल अपना फैसला नहीं बदलते हैं तो पार्टी वैकल्पिक तरीका अपनाते हुए एक अतंरिम अध्यक्ष की नियुक्ति कर सकती है। माना जा रहा है कि पार्टी किसी वरिष्ठ नेता को अंतरिम अध्यक्ष बना सकती है। जो सामूहिक निर्णय लेने के लिए नेताओं के एक कॉलेजियम की अध्यक्षता करेगा।

Trending Videos


सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटोनी पार्टी के मुखिया राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे और लोकसभा चुनाव नतीजों में कांग्रेस को मिली 52 सीटों के साथ ही पार्टी की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करेंगे। राहुल गांधी को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए मनाने की कोशिशों पर एक वरिष्ठ नेता ने कहा, 'अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि राहुल गांधी अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए मान जाते हैं तो पार्टी में बड़े बदलाव करने की जरूरत नहीं होगी। सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में अंतिम निर्णय आ जाएगा। सबसे जरूरी अगले हफ्ते तक पार्टी इसका फैसला कर लेगी कि लोकसभा में उसका प्रतिनिधित्व कौन करेगा। राहुल ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में अपने इस्तीफे की पेशकश की थी और वह अध्यक्षता छोड़ने पर अड़े हुए हैं। इसके बाद ही अंतरिम अध्यक्ष और कॉलेजियम निर्माण की अटकलें शुरू हुईं।

17 जून से संसद सत्र की शुरुआत हो रही है। ऐसे में राहुल गांधी पर निचले सदन में कांग्रेस नेता का पद संभालने का दबाव है। 16वीं लोकसभा में इस पद पर मल्लिकार्जुन खड़गे की नियुक्ति हुई थी। हालांकि वह चुनाव हार गए हैं इसी कारण यह पद खाली पड़ा है। माना जा रहा है कि इसके लिए राहुल के नाम का औपचारिक एलान हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि पिछले 15 दिनों से कई वरिष्ठ नेता राहुल से मिलने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन उन्होंने किसी को भी समय नहीं दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed