फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul-gandhi-KC-Venugopal-mallikarjun-kharge-targets-amit-shah-over-NEET-protest-issue-in-parliament

'गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?': राहुल गांधी से लेकर खरगे तक ने अमित शाह पर उठाए सवाल; किसने क्या कहा?

Wed, 05 Aug 2026 02:43 PM IST
Devesh Tripathi एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Wed, 05 Aug 2026 02:43 PM IST
सार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया कि वे छात्र प्रदर्शन से जुड़े मुद्दे पर संसद में जवाब देने से बच रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य विपक्षी नेताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री से सदन में आकर बयान देने तथा चर्चा कराने की मांग दोहराई।

विज्ञापन
rahul-gandhi-KC-Venugopal-mallikarjun-kharge-targets-amit-shah-over-NEET-protest-issue-in-parliament
संसद में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के दौरान संसद नहीं आ रहे हैं, क्योंकि वह छात्रों के खिलाफ हुई बर्बरता के दोषी हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, "देश के गृह मंत्री मुंह छुपा रहे हैं क्योंकि वो छात्रों के गुनहगार हैं।" इस दौरान उनके हाथ में कथित तौर पर पैलेट गन से घायल हुए एक शख्स की तस्वीर है।
विज्ञापन


विपक्ष लगातार 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'संसद चलो' मार्च के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई का मुद्दा उठा रहा है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में आकर बयान दें।
विज्ञापन


खरगे ने की पीएम और गृह मंत्री के बयान की मांग
खरगे ने कहा, "हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सदन में आएं। वे अपना बयान दें, हम चर्चा के लिए तैयार हैं। समाधान चर्चा से ही निकलेगा।" उन्होंने कहा, "संसद की कार्यवाही शुरू हुए कई दिन हो चुके हैं। उन्हें सदन में आना चाहिए। सदन में नहीं आकर वे संसद का अपमान कर रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले केसी वेणुगोपाल?
वहीं, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में आने से क्यों बच रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत में वेणुगोपाल ने कहा, "गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?" उन्होंने कहा कि संसद की कार्यवाही में जारी गतिरोध खत्म करने का समाधान सरकार को ही निकालना होगा।

विपक्षी सांसदों ने बुधवार को भी किया प्रदर्शन
उन्होंने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई और बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान कथित रूप से एके-47 के इस्तेमाल के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा। बुधवार को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रेरणा स्थल स्थित गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च निकाला।


इस दौरान उन्होंने 20 जुलाई को सीजेपी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई, अयोध्या राम मंदिर में चंदे के कथित गबन और अन्य मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed