{"_id":"6a73088a0d82f0cbfd064f3f","slug":"udhayanidhi-stalin-slams-tvk-govt-budget-education-allocation-cut-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हमारी योजनाओं पर चिपकाए अपने स्टिकर': उदयनिधि ने TVK सरकार को घेरा; सीएम विजय के बजट से नाराज क्यों विपक्ष?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'हमारी योजनाओं पर चिपकाए अपने स्टिकर': उदयनिधि ने TVK सरकार को घेरा; सीएम विजय के बजट से नाराज क्यों विपक्ष?
Wed, 05 Aug 2026 03:25 PM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, चेन्नई।
पीटीआई, चेन्नई।
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 05 Aug 2026 03:25 PM IST
सार
टीवीके सरकार के पहले बजट को विपक्षी नेता उदयनिधि स्टालिन ने 'बड़ा शून्य' बताते हुए जमकर निशाना साधा है। उन्होंने शिक्षा बजट में 4,000 करोड़ रुपये की कटौती और महिलाओं को 2,500 रुपये की आर्थिक मदद न देने पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। विपक्ष का आरोप है कि नई सरकार अपनी विफलता छिपाने के लिए पुरानी योजनाओं की केवल रीब्रांडिंग कर रही है।
विज्ञापन
उदयनिधि स्टालिन, नेता प्रतिपक्ष, तमिलनाडु
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तामिलनाडु की राजनीति में बजट पेश होते ही घमासान शुरू हो गया है। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन ने टीवीके (तमिलगा वेत्री कषगम) सरकार के पहले बजट को 'बड़ा शून्य' करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नई सरकार ने न सिर्फ शिक्षा का बजट घटाया है, बल्कि अपने सबसे बड़े चुनावी वादों से भी पीछे हट गई है।
शिक्षा का बजट घटाना राज्य के लिए कितना बड़ा झटका?
उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र का बजट कम करना राज्य के विकास को पीछे धकेलने जैसा है। उन्होंने तुलना करते हुए याद दिलाया कि डीएमके के शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास को प्राथमिकता दी थी। लेकिन नई सरकार ने पहले ही बजट में शिक्षा के बजट में सीधे 4,000 करोड़ रुपये की बड़ी कटौती कर दी है।
टीवीके सरकार के बजट की पांच बड़ी बातें
यह भी पढ़ें: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भावुक: बोले- राजनीति अंतिम चरण में, तय करूंगा इस कुर्सी के योग्य हूं या नहीं
क्या सिर्फ नाम बदलकर चल रही है नई सरकार?
नेता प्रतिपक्ष ने सत्ताधारी दल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि टीवीके सरकार के पास राज्य के विकास के लिए कोई नई सोच नहीं है। यह सरकार केवल पुरानी योजनाओं पर अपनी पार्टी का नाम और स्टिकर लगाकर वाहवाही लूटने की कोशिश कर रही है। उदयनिधि के अनुसार, TVK की यह कार्यशैली तमिलनाडु के लोगों के साथ सीधा छलावा है।
विजय सरकार के बजट में क्या है खास?
तमिलनाडु की नई टीवीके सरकार ने अपना पहला बजट पेश कर दिया है। इस बजट में महिलाओं, बच्चों और छात्रों के कल्याण के लिए कई बड़ी और अनोखी योजनाओं का ऐलान किया गया है। 'अन्नन सीर थिट्टम' योजना के तहत पात्र दुल्हनों को उनकी शादी के अवसर पर 8 ग्राम (1 तोला) सोने का सिक्का और एक रेशमी साड़ी देने के लिए 812 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।
वहीं, राज्य के सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले हर नवजात शिशु को सोने की अंगूठी उपहार में देने के लिए 560 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, सरकारी स्कूलों की पुरानी नाश्ता योजना का दायरा अब बढ़ाकर कक्षा 8 तक कर दिया गया है।
शिक्षा और युवा विकास को भी इस बजट में सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। कक्षा नौ से 12 तक के ग्रामीण व वंचित वर्ग के छात्रों के लिए 'कामराज स्पेशल स्कूल' खोले जाएंगे, जहां रहने, खाने और पढ़ाई की सुविधा बिल्कुल मुफ्त मिलेगी। कॉलेज के छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए 'वेट्री मडिकनिनी थिट्टम' योजना के तहत मुफ्त लैपटॉप देने के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। साथ ही, 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए साइकिल, हेलमेट और वाटर बोतल देने का प्रावधान भी शामिल है। चेन्नई में मेट्रो रेल विस्तार, भारत की पहली AI एंड इनोवेशन सिटी 'अरीवगम' का निर्माण और 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली जैसी घोषणाएं इस बजट को बेहद खास बनाती हैं।

- बजट को बताया 'जीरो': उदयनिधि स्टालिन ने टीवीके सरकार के पहले बजट को पूरी तरह दिशाहीन और शून्य बताया।
- शिक्षा बजट में भारी कटौती: डीएमके शासन के आखिरी बजट में शिक्षा के लिए 48,500 करोड़ रुपये दिए गए थे, जिसे घटाकर अब 44,500 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
- महिलाओं को निराशा: टीवीके ने चुनाव के दौरान महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया था, लेकिन बजट में इसका कोई जिक्र नहीं है।
- पुरानी योजनाओं की रीब्रांडिंग: विपक्षी नेता ने आरोप लगाया कि डीएमके की 'द्रविड़ियन मॉडल' योजनाओं पर टीवीके ने केवल अपने 'वेत्री' स्टिकर चिपका दिए हैं।
- 100 दिनों के काम पर सवाल: उदयनिधि ने सरकार के शुरुआती 100 दिनों के कामकाज को बेहद निराशाजनक और जनता के साथ धोखा करार दिया।