सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi on Gen Naravane Book controversy over former army chief book lok sabha LoP says full faith

Rahul on Naravane Book: जनरल नरवणे की किताब पर रार के बीच बोले राहुल- 'मुझे पूर्व सेनाध्यक्ष पर पूरा भरोसा है'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 10 Feb 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
सार

Rahul on Naravane Book: पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब पर सियासी रार के बीच राहुल गांधी ने कहा है कि उन्हें नरवणे पर पूरा भरोसा है। उन्होंने संसद परिसर में पत्रकारों से कहा कि किताब ऑनलाइन बिक रही है। भाजपा की तरफ से निशिकांत दुबे ने राहुल और कांग्रेस से तीखे सवाल पूछे हैं। जानिए पूरा मामला

Rahul Gandhi on Gen Naravane Book controversy over former army chief book lok sabha LoP says full faith
पूर्व सेनाध्यक्ष नरवणे की किताब पर सियासी रार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब के लीक होने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जिसमें दिल्ली पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अप्रकाशित किताब कैसे लीक हुई? पेंग्विन इंडिया ने बयान जारी कर कहा है कि उन्होंने किताब प्रकाशित नहीं की। दिल्ली पुलिस की एफआईआर और पेंग्विन इंडिया के बयान पर राहुल गांधी ने कहा है कि या तो पूर्व सेना प्रमुख नरवणे झूठ बोल रहे हैं या फिर प्रकाशक पेंग्विन इंडिया झूठ बोल रहा है, लेकिन मुझे पूर्व सेना प्रमुख पर विश्वास है।  
Trending Videos


क्या बोले राहुल गांधी
  • राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के पुराने ट्वीट को मीडिया को दिखाते हुए कहा कि जनरल नरवणे ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी किताब का लिंक साझा किया था।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • उन्होंने कहा, 'अब या तो नरवणे झूठ बोल रहे हैं या फिर किताब का प्रकाशक पेंग्विन बुक्स झूठ बोल रहा है। मुझे नहीं लगता कि पूर्व सेना प्रमुख झूठ बोलेंगे।
  • पेंग्विन का कहना है कि किताब प्रकाशित नहीं हुई है, लेकिन किताब अमेजन पर उपलब्ध है। जनरल नवरणे ने भी साल 2023 में ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लोगों से अपनी किताब खरीदने की अपील की थी।
  • मुझे पेंग्विन पर नहीं बल्कि पूर्व सेना प्रमुख पर विश्वास है।' 
  • राहुल गांधी ने कहा कि 'मेरा मानना है कि नरवणे ने जो किताब में बातें लिखी हैं, उनसे सरकार और भारत के प्रधानमंत्री असहज हो गए हैं।'

 

 


पेंग्विन इंडिया ने कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
दरअसल पेंग्विन इंडिया ने एक बयान जारी कर साफ किया है कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब का प्रकाशन रोक दिया गया था और किताब की कोई भी प्रति सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध नहीं है। पेंग्विन इंडिया ने ये भी साफ किया कि इस किताब की कोई भी प्रति अगर उपलब्ध है तो उसे जब्त किया जाए वरना पेंग्विन इंडिया कानूनी कार्रवाई करेगा। 

भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने की कार्रवाई की मांग
भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने दिल्ली पुलिस की एफआईआर पर कहा, 'पेंग्विन इंडिया ने बयान जारी कर कहा है कि उन्होंने किताब प्रकाशित और जारी नहीं की और अगर किसी ने किताब लीक की है तो वे इसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।'
'संसद में कुछ नियम हैं और कोई भी गुमराह नहीं कर सकता। अगर प्रकाशक कह रहा है कि उन्होंने किताब प्रकाशित नहीं की है तो वे (राहुल गांधी) कौन सी किताब दिखा रहे हैं?'
'मैं स्पीकर से अपील करता हूं कि राहुल गांधी और सोरोस तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें, जो देश को नुकसान पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।'
भाजपा सांसद ने ये भी कहा कि 'विपक्षी महिला सांसदों की सदस्यता भी निलंबित की जानी चाहिए, वे प्रधानमंत्री की कुर्सी के करीब क्यों गए? कांग्रेस के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।'
नरवणे की किताब पर रार से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed