Tamil Nadu: कौवों की मौत से बर्ड फ्लू का आशंका पर स्वास्ठ अधिकारी ने किया इंकार, लोगों को डरने का जरूरत नहीं
तमिल नाडू में कौवों की मौत के बाद लोगों में डर का माहौल था। इसी डर को हटाने के लिए स्वास्ठ अधिकारी ने बर्ड फ्लू का आशंका ने इंकार किया है।
विस्तार
तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के वेदसंदूर में लोगों ने पिछले कुछ दिनों में कौवों की मौत की खबरों पर चिंता जताई है। कुछ दिन पहले यहां भारी मात्रा में अचानक हुई कौवों की मौत के बाद लोगों में डर का माहौल था। सरकार ने बर्ड फ्लू की आशंका जताते हुए राज्य में हाई अलर्ट जारी किया था। लेकिन आज स्वास्ठ अधिकारी ने बताया कि उतने कौवों की मौत नहीं हुई है जितनी बताई जा रही है, इससे बर्ड फ्लू की चिंता कम हो गई है।
हाल ही में एक या दो कौवों की मौत हुई है, लेकिन 8 फरवरी को करीब छह से सात कौवों का मौत हुई थी। इसने लोगों में चिंता बढ़ा दी थी। क्योंकि ऐसा बर्ड फ्लू की वजह से हो सकता है।
अधिकारियों ने बताया कि 8 फरवरी को, लगभग छह से सात कौओं की मौत हुई थी। हमें मरे हुए कौओं के बारे में जानकारी मिली। हमने उन्हें इकट्ठा किया और दफना दिया। लोगों को अपने स्वास्थ को लेकर डरने की जरूरत नहीं है। जानवरों के डॉक्टर कौवों की मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
6 फरवरी को, तमिलनाडु सरकार ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कौवों की मौत की रिपोर्ट के बाद अलर्ट जारी किया, जिससे एवियन इन्फ्लूएंजा के फैलने की आशंका को लेकर चिंता बढ़ गई।
पशुपालन विभाग ने अपने अधिकारियों को कौवों, प्रवासी पक्षियों और कमर्शियल पोल्ट्री में किसी भी असामान्य बीमारी या मौत का पता लगाने के लिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिया है।