{"_id":"6a73231f6d94da199c0428d6","slug":"rahul-gandhi-targeted-government-stating-that-students-are-now-being-harassed-following-protests-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: राहुल गांधी का सरकार पर निशाना, बोले- छात्रों ने हिंसा नहीं की, प्रदर्शनकारियों के घर गुंडे भेजे गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: राहुल गांधी का सरकार पर निशाना, बोले- छात्रों ने हिंसा नहीं की, प्रदर्शनकारियों के घर गुंडे भेजे गए
Wed, 05 Aug 2026 05:18 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Wed, 05 Aug 2026 05:18 PM IST
सार
राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अब परेशान किया जा रहा। उनके घरों पर सरकार के गुंडे भेजे गए। राहुल गांधी के साथ रिया अहीर और पैलेट गन से घायल लड़की समेत कई पीड़ित छात्र मौजूद थे। इन्होंने अपने अनुभव साझा किए। इस प्रेसवार्ता के दौरान क्या-क्या हुआ? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
राहुल गंधी, कांग्रेस नेता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करने वाले छात्रों के साथ मारपीट की गई, उन्हें धमकाया गया और उनके घरों तक लोगों को भेजा गया। राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों ने कोई हिंसा नहीं की, बल्कि वे बेहतर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा पेपर लीक रोकने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या बोले राहुल गांधी और किस मुद्दे को उठाया?
राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने छात्र आंदोलन में शामिल कई युवाओं से खुलकर बातचीत की। छात्रों ने उन्हें बताया कि प्रदर्शन के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें डराया-धमकाया गया। राहुल गांधी ने कहा कि खराब होती शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाना कोई अपराध नहीं है। अगर छात्र व्यवस्था में बदलाव चाहते हैं तो उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि देश को ऐसी शिक्षा व्यवस्था चाहिए जो युवाओं का भविष्य सुरक्षित करे और परीक्षा पेपर लीक जैसी घटनाएं बंद हों।
विज्ञापन
क्या बोले आंदोलन में शामिल छात्र?
राहुल गांधी के साथ प्रेस वार्ता में छात्र आंदोलन से जुड़े कुछ युवा भी मौजूद थे। रिया अहीर ने कहा कि वह वही लड़की हैं, जो मुंबई पुलिस की गाड़ी के सामने खड़ी हुई थीं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने 20 निर्दोष लड़कों को बचाने की कोशिश की थी। रिया ने आरोप लगाया कि अब उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। कार्यक्रम में वह युवती भी मौजूद थी, जिसे प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन लगी थी। इन छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कार्रवाई पर सवाल उठाए। शामिल छात्रों ने इस दौरान पुलिस की कार्रवाई पर सावल उठाए
विज्ञापन
क्या सरकार पर राजनीतिक हमला भी बोला गया?
- राहुल गांधी ने कहा कि हजारों युवाओं ने संविधान, भारत की अवधारणा और देश के भविष्य की रक्षा के लिए आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की मांग सुननी चाहिए, न कि उन्हें डराना चाहिए।
- राहुल गांधी ने यह भी कहा कि युवा मीडिया के सामने अपनी बात रख रहे हैं, लेकिन गृह मंत्री और प्रधानमंत्री सामने आकर सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि छात्रों की मांग केवल बेहतर शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक पर रोक और सुरक्षित भविष्य की है।
- राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष छात्रों की आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने सरकार से शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने और छात्रों के खिलाफ कथित कार्रवाई रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है और सरकार को छात्रों की शिकायतों का समाधान करना चाहिए, न कि उन्हें दबाने की कोशिश करनी चाहिए।