{"_id":"5d402cfa8ebc3e6ced37444a","slug":"railway-explains-no-plans-to-cut-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने दिया स्पष्टीकरण, नौकरियों में कटौती की कोई योजना नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रेलवे ने दिया स्पष्टीकरण, नौकरियों में कटौती की कोई योजना नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 30 Jul 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेलवे (प्रतीकात्मक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
रेलवे ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि नौकरियों में कटौती की कोई योजना नहीं है और नियमित कामकाज की समीक्षा के लिए जोनल कार्यालयों को पत्र भेजे गए हैं। रेलवे ने कहा कि जोनल कार्यालयों को ऐसे कर्मचारियों की पहचान करने के वास्ते पत्र भेज गए हैं जिनकी आयु 55 वर्ष से अधिक हो गई है और जिन्होंने सेवा में 30 वर्ष पूरे कर लिए हों और ये पत्र कामकाज की नियमित समीक्षा के लिए भेजे गए हैं।
Trending Videos
रेलवे का यह स्पष्टीकरण उन अटकलों के बाद आया है जिनमें कहा जा रहा था कि रेलवे बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त करने की योजना बना रहा है। रेलवे ने एक बयान में कहा कि यह समीक्षा, रेलवे प्रतिष्ठान संहिता द्वारा निर्धारित की गई थी और इसे प्रशासन द्वारा लोकहित में आयोजित किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बयान में कहा गया है, सेवा शर्तों के अनुपालन में रेलवे कर्मचारियों के कामकाज की नियमित समीक्षा करने के लिए रेलवे जोन/उत्पादन इकाइयों को पत्र जारी किए गए हैं। रेलवे ने कहा कि 2014-2019 की अवधि के दौरान विभिन्न श्रेणियों में लगभग 1,84,262 कर्मचारियों की नियुक्तियां की गई थीं।