सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways Extend Rail Reach to the Last Village Approval Granted for 6,000 km of New Line Expansion

Railways: अब देश के आखिरी गांव तक पहुंचेगी रेल, भारतीय रेलवे ने 6000 किमी नई लाइन विस्तार को दी मंजूरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shubham Kumar Updated Sun, 12 Apr 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
सार

देश के आखिरी गांव तक रेल पहुंचाने की दिशा में रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत भारतीय रेलवे ने 2025-26 में 6000 किमी नई लाइन विस्तार को मंजूरी दी है, जो पिछले साल से 114% ज्यादा है। इस फैसले से दूर-दराज और गरीब इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, यात्रा आसान होगी और विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

Railways Extend Rail Reach to the Last Village Approval Granted for 6,000 km of New Line Expansion
भारतीय रेल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय रेल देश के आखिरी छोर तक कनेक्टिविटी बढ़ाने और गरीब व दूर-दराज के इलाकों तक पहुंच बनाने के लिए बड़े स्तर पर निवेश कर रही है। इसके तहत भारतीय रेलवे ने 2025-26 में 6000 किलोमीटर नई रेल लाइन के विस्तार को मंजूरी दी है, जो पिछले साल के मुकाबले 114% ज्यादा है।

Trending Videos


इस बार खास जोर आदिवासी क्षेत्रों में नई रेल लाइन बिछाने और भीड़भाड़ वाले रूट को कम करने पर है, ताकि ट्रेन समय पर चलें और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। कुल ₹1.53 लाख करोड़ के निवेश के साथ यह पिछले साल से 110% ज्यादा है। इसके साथ ही 2025-26 में 100 नए प्रोजेक्ट मंजूर किए गए हैं, जो 56% की बढ़ोतरी दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India Navy: भारतीय नौसेना की कमांडर्स कॉन्फ्रेंस 14-16 अप्रैल को, समुद्री सुरक्षा और रणनीति पर होगा मंथन

इन परियोजनाओं से क्या-क्या होगा?
इन परियोजनाओं से यात्रा का समय कम होगा, रोजगार के मौके बढ़ेंगे, उद्योगों को फायदा मिलेगा और माल ढुलाई सस्ती होगी। महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में खास तौर पर रेल नेटवर्क मजबूत किया जाएगा, जिससे माल और यात्रियों की आवाजाही बेहतर होगी।

ये भी पढ़ें:- Asha Bhosle Family Tree: पिता के निधन के बाद बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ घर संभाला, जानें परिवार के बारे में

नौकरी तक लोगों की पहुंच होगी आसान
इसके साथ ही पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत ये प्रोजेक्ट बाजार, अस्पताल, शिक्षा और नौकरी तक लोगों की पहुंच आसान बनाएंगे। 35 से ज्यादा बड़े प्रोजेक्ट (₹1000 करोड़ से ऊपर) भी शामिल हैं, जिनसे रेलवे की क्षमता और दक्षता बढ़ेगी और देशभर में कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed