फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh Says manohar parrikar was unhappy and angry on Uri attack

राजनाथ सिंह बोले- उड़ी पर हमले से दुखी और गुस्से में थे परिकर, शोकसभा में याद किए संग बिताए लम्हे

Fri, 29 Mar 2019 03:43 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, पणजी
एजेंसी, पणजी Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 29 Mar 2019 03:43 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh Says manohar parrikar was unhappy and angry on Uri attack
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि 18 सितंबर 2016 को 17 जवानों की जान लेने वाले उड़ी हमले से तत्कालीन रक्षामंत्री मनोहर परिकर काफी दुखी और गुस्से में थे। केंद्रीय गृहमंत्री ने यह बातें देश के पूर्व रक्षा मंत्री व गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर परिकर की शोकसभा के दौरान श्रद्धांजलि सभा में कही।
विज्ञापन

 
मनोहर परिकर संग बिताए लम्हों को याद करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि उड़ी हमले के बाद प्रधानमंत्री ने एक बैठक बुलाई। उस बैठक में परिकर के साथ थे। उड़ी हमले से परिकर काफी आहत हुए थे। साथ ही हमले को लेकर काफी नाराज और गुस्से में थे। उन्होंने एयरस्ट्राइक में भी अहम भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन


पूरी रात उन्होंने एयरस्ट्राइक ऑपरेशन पर नजर रखी। देश द्वारा की गई दो एयरस्ट्राइक में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण थी। परिकर को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि साल 2013 में उन्होंने देश के माहौल को भांप लिया था और राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उन्होंने तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भाजपा के प्रधानमंत्री के प्रत्याशी के तौर पर प्रस्तावित किया था। इसके साथ ही गृहमंत्री ने वन रैंक वन पेंशन, आईएफ में तेजस जैसा हलका लड़ाकू विमान को शामिल कराने व राफेल सौदे में उनकी अहम भूमिका का जिक्र किया। । 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed