{"_id":"69e0d470bd70166aae0c762f","slug":"rajya-sabha-deputy-chairman-harivansh-narayan-singh-elected-unopposed-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा उपसभापति चुनाव: लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुने जाएंगे हरिवंश: विपक्ष ने नहीं उतारा उम्मीदवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यसभा उपसभापति चुनाव: लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुने जाएंगे हरिवंश: विपक्ष ने नहीं उतारा उम्मीदवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राकेश कुमार
Updated Thu, 16 Apr 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
सार
राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार हरिवंश का लगातार तीसरी बार चुना जाना लगभग तय हो गया है। विपक्ष ने लोकसभा उपाध्यक्ष का पद रिक्त होने और परामर्श की कमी का आरोप लगाते हुए इस चुनाव का बहिष्कार किया है। शुक्रवार सुबह 11 बजे होने वाली इस प्रक्रिया में हरिवंश निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा सकते हैं।
राज्यसभा सांसद हरिवंश नारायण सिंह
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
संसदीय राजनीति में हरिवंश नारायण सिंह एक बार फिर नया इतिहास रचने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए वह लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुने जाने की दहलीज पर खड़े हैं। राज्यसभा सचिवालय को उनके समर्थन में अब तक कुल पांच नोटिस प्राप्त हुए हैं, जबकि दिलचस्प बात यह है कि मुख्य विपक्षी खेमे की ओर से किसी भी उम्मीदवार का नामांकन दाखिल नहीं किया गया है।
विपक्ष ने किया चुनाव का बहिष्कार
भले ही हरिवंश की राह में कोई प्रतिद्वंद्वी खड़ा न हो, लेकिन सदन का सियासी तापमान बढ़ा हुआ है। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने इस पूरी प्रक्रिया के बहिष्कार का फैसला किया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पिछले सात वर्षों से लोकसभा में उपाध्यक्ष का पद खाली रखना संसदीय परंपराओं का अपमान है। विपक्ष ने यह भी मुद्दा उठाया कि राष्ट्रपति की ओर से नामित सदस्य को राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए चुनना इतिहास में पहली बार हो रहा है। रमेश ने उम्मीद जताई कि 'हरिवंश 3.0' विपक्ष की मांगों के प्रति अधिक उदार और संवेदनशील रहेंगे।
यह भी पढ़ेंगे: प्रधानमंत्री का 'ब्लैंक चेक': पीएम मोदी ने क्यों कहा- ...ले लो क्रेडिट, सरकारी खर्च से आपकी फोटो छपवा देंगे
प्रस्तावों में दिखी एनडीए की एकजुटता
हरिवंश के पक्ष में सत्ता पक्ष ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सदन के नेता जेपी नड्डा ने पहला प्रस्ताव पेश किया, जिसका समर्थन एस फांगनोन कोन्याक ने किया। दूसरा प्रस्ताव भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से आया। इसके अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने भी हरिवंश के नाम का प्रस्ताव दिया है। इन प्रस्तावों में शिवसेना के मिलिंद देवड़ा और आरएलएम के उपेंद्र कुशवाहा जैसे सहयोगी दलों के सदस्यों ने भी समर्थन जताया है।
नामांकित सदस्य के रूप में पहली बार इस पद पर बैठेंगे हरिवंश
हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से उच्च सदन के लिए मनोनीत किए जाने के बाद हरिवंश इस पद को संभालने वाले देश के पहले नामांकित सदस्य होंगे। इससे पहले वह जदयू के कोटे से सदन में थे, लेकिन इस बार पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की रिक्त हुई सीट पर उनकी सदन में वापसी हुई है।
विपक्ष की खामोशी के मायने
संसदीय गलियारों में चर्चा है कि सत्ता पक्ष ने इस बार आम सहमति बनाने के लिए काफी पहले ही बिसात बिछा दी थी। सदन के नेता जेपी नड्डा ने विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं से संपर्क साधा था, जिसका परिणाम यह रहा कि करीब 70 सांसदों वाले 'इंडिया' गठबंधन ने कोई चुनौती पेश नहीं की। 140 से अधिक सांसदों वाले एनडीए गठबंधन के लिए यह एक बड़ी रणनीतिक जीत मानी जा रही है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन