सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   Rajya Sabha Election Bombay High Court refuses immediate relief to Nawab Malik to cast vote

Rajya Sabha Election : नवाब मलिक को बॉम्बे हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत, नहीं डाल पाएंगे वोट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 10 Jun 2022 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार

जेल में बंद महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक को बॉम्बे हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनकी संशोधित जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसके साथ ही साफ हो गया है कि वह राज्यसभा चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे। 

Rajya Sabha Election Bombay High Court refuses immediate relief to Nawab Malik to cast vote
नवाब मलिक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राज्यसभा चुनाव 2022 में वोट डालने के लिए महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को बॉम्बे हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। हाईकोर्ट ने वोट डालने की अनुमति मांगने वाली संशोधित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। 
Trending Videos


इससे पहले दिन जस्टिस भारती डांगरे की बेंच ने जेल में बंद मलिक को तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया था। अदालत ने कहा कि यह याचिका गलत है और उन्हें एक उपयुक्त बेंच के समक्ष संशोधित आवेदन के साथ संपर्क करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल पीएमएल कोर्ट द्वारा राज्यसभा चुनाव में मतदान की अनुमति के आवेदनों को खारिज किए जाने के बाद एनसीपी के नेताओं नवाब मलिक और अनिल देशमुख ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 

देशमुख के वकील अनिकेत निकम ने बताया कि महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने गुरुवार को एक स्पेशल पीएमएलए कोर्ट के आदेश के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया। उन्होंने शुक्रवार को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के लिए एक दिन की जमानत की मांगी थी लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई। 

बता दें कि गुरुवार 9 जून को मुंबई की एक विशेष पीएमएलए कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक और महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख द्वारा राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के लिए एक दिन की जमानत की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया था। 

देशमुख के वकील ने पीएमएलए कोर्ट के आदेश की प्रमाणित प्रति जल्द से जल्द मांगी थी ताकि वे आज हाईकोर्ट क दरवाजा खटखटा सकें।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जांच किए जा रहे कई मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में देशमुख और मलिक अभी जेल में बंद हैं। 

देशमुख को मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के सिलसिले में 1 नवंबर 2021 को गिरफ्तार किया गया था। 

ईडी ने अल्पसंख्यक विकास मंत्री मलिक को 23 फरवरी को गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के सहयोगियों से कथित रूप से जुड़े एक संपत्ति सौदे के मामले में गिरफ्तार किया था। 

महाराष्ट्र की छह सीटों के लिए शिवसेना के नेतृत्व वाले महा विकास अघाड़ी के लिए हर वोट अहम है जिसमें एनसीपी एक घटक है। दो दशक से ज्यादा समय बाद राज्य में राज्यसभा चुनाव होगा। छह सीटों के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं। 

सत्तारूढ़ शिवसेना ने दो उम्मीदवार खड़े किए हैं। उसके सहयोगी एनसीपी और कांग्रेस ने एक-एक उम्मीदवार उतारे हैं जबकि विपक्षी भाजपा ने तीन उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed