फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gujarat: ननद मांग रही भाभी के खिलाफ वोट, एक-दूसरे के खिलाफ प्रचार में जुटीं रवींद्र जडेजा की पत्नी और बहन

Mon, 14 Nov 2022 04:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 14 Nov 2022 04:24 PM IST
सार

नैना का कहना है कि उनकी भाभी रिवाबा को टिकट देकर भाजपा ने गलती की है। रिवाबा सेलिब्रिटी हो सकती हैं, लेकिन उन्हें राजनीति का अनुभव नहीं है, इसलिए भाजपा की हार होगी। 

विज्ञापन
Ravindra Jadeja's wife and sister engaged in campaigning against each other in Gujarat election
नैना जडेजा, रिवाबा जडेजा - फोटो : अमर उजाला

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार में एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है। इस बीच, जामनगर की उत्तर सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। दरअसल, इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को टिकट दिया है। वहीं दूसरी ओर रिवाबा की ननद नैना भी जोर-शोर से अपने लिए प्रचार में जुटी हुई हैं। राजनीति के खेल में दोनों एक-दूसरे के खिलाफ जमकर हमले बोल रहे हैं। 


 

रिवाबा सेलिब्रिटी लेकिन, राजनीति का अनुभव नहीं : नैना

Ravindra Jadeja's wife and sister engaged in campaigning against each other in Gujarat election
राजस्थान के नेताओं के लिए एडवाइजरी - फोटो : Social Media

इससे पहले यह भी कयास ही लगाए जा रहे थे कि इस सीट पर कांग्रेस नैना को टिकट देगी। हालांकि, अभी तस्वीर साफ नहीं है। नैना अपने प्रचार-प्रसार में जुट गई है और अपनी भाभी को टिकट देने का विरोध कर रही हैं। नैना का कहना है कि उनकी भाभी रिवाबा को टिकट देकर भाजपा ने गलती की है। रिवाबा सेलिब्रिटी हो सकती हैं, लेकिन उन्हें राजनीति का अनुभव नहीं है, इसलिए भाजपा की हार होगी। 


 

कौन हैं रिवाबा जडेजा, जिन्हें भाजपा ने उम्मीदवार बनाया 

Ravindra Jadeja's wife and sister engaged in campaigning against each other in Gujarat election
रिवाबा जडेजा - फोटो : फेसबुक/ रिवाबा रवींद्र जडेजा

रिवाबा जडेजा करीब तीस साल पहले भाजपा में शामिल हुई थी। इससे पहले वह सामाजिक गतिविधियों में जुड़ी रहती थीं। इसके अलावा वह करणी सेना के लिए भी काम कर चुकी हैं। भाजपा का दामन थामने के बाद से रिवाबा काफी सक्रिय हैं। यही वजह मानी जा रही है, कि भाजपा ने उन्हें जामनगर की उत्तर सीट से मैदान में उतारा है। रिवाबा मूल रूप से राजकोट की रहे वाली हैं। उनके पिता बिजनेसमैन हैं। रिवाबा ने राजकोट के 'आत्मिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस' से अपनी मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपेंद्र सिंह जडेजा के समर्थन में वोट मांग रहीं नैना

Ravindra Jadeja's wife and sister engaged in campaigning against each other in Gujarat election
नैना जडेजा - फोटो : फेसबुक/ नैना जडेजा

वहीं, नैना की बात करें तो उन्हें भी राजनीति में आए ज्यादा समय नहीं हुआ है। भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। वह अपनी भाभी के खिलाफ खड़े कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह जडेजा के समर्थन में वोट मांग रही हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद नैना की यहां अच्छी पकड़ हो गई है। इसलिए बहुत कम समय में ही उन्हें जामनगर कांग्रेस महिला मोर्चा का अध्यक्ष भी बनाया है। 

विज्ञापन

भगवा कुर्ता पहने जडेजा ने की रिवाबा की तारीफ

Ravindra Jadeja's wife and sister engaged in campaigning against each other in Gujarat election
Ravindra Jadeja , Rivaba , jeet - फोटो : twitter

इस बीच, क्रिकेटर रविंद्र जडेजा सोमवार को अपनी पत्नी और भाजपा उम्मीदवार रिवाबा जडेजा के लिए प्रचार करते नजर आए। गुजरात के जामनगर नॉर्थ से रिवाबा ने आज नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान रविंद्र जडेजा भी उनके साथ मौजूद रहे। जडेजा भगवा कुर्ता में दिखे। इस दौरान जडेजा मीडिया से भी रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि रिवाबा पहली बार चुनाव लड़ रहीं हैं। वह काफी कुछ इससे सीख रहीं हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह इसमें आगे बढ़ेंगी। वह काफी मददगार हैं और हमेशा दूसरों की मदद करना चाहती हैं। यही कारण है कि उन्होंने राजनीति जॉइन की है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राह पर चलकर लोगों के लिए काम करना चाहती हैं।

रविंद्र जडेजा ने रविवार को एक वीडियो ट्वीट कर जामनगर के लोगों और क्रिकेट प्रशंसकों से उनकी पत्नी को वोट देने की अपील की। साथ ही कहा कि गुजरात चुनाव यहां है और यह एक टी 20 मैच की तरह है। मेरी पत्नी भाजपा के टिकट पर राजनीति में अपनी पहली शुरुआत कर रही है! कल वह अपना नामांकन दाखिल करेगी। मैं जामनगर के लोगों और सभी क्रिकेट प्रेमियों से बड़ी संख्या में आने की अपील करता हूं और उसका समर्थन करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed