Baba Vanga Predictions 2022: दुनिया के प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं में बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा का नाम भी शामिल है। बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर दुनिया यकीन करती है। बाबा वेंगा ने साल 2022 के लिए कई भविष्यवाणियां की थीं जो बेहद डराने वाली हैं। साल 2022 (Baba Vanga 2022 Predictions) के लिए की गई अब तक उनकी दो भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। बुल्गारिया में बाबा वेंगा एक फकीर थीं जिन्हें बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है।
Baba Vanga Predictions: अगर बाबा वेंगा की सच हुई ये भविष्यवाणी, तो कुछ दिनों के अंदर मच सकती है तबाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबा वेंगा ने साल 2022 के लिए कुल छह भविष्यवाणियां की थीं। इसलिए लोगों के मन में खौफ है कि कहीं आने वाले दिनों में बाबा वेंगा की बाकी भविष्यवाणियां भी सच न हो जाएं। बाबा वेंगा ने साल 2022 में एक नए घातक वायरस के सामने आने से लेकर एलियन के हमले तक की भविष्यवाणी की है।
इसके अलावा उन्होंने टिड्डियों के हमले से लेकर भूखमरी तक की भी भविष्यवाणी की है। इस साल के खत्म होने में अब सिर्फ 45 दिन बचे हैं। इसकी वजह से लोगों को डर सता रहा है कि बाबा वेंगा की यह भी भविष्यवाणियां सच हो गईं, तो दुनिया में तबाही मच सकती है।
Ajab-Gajab: बेहद जहरीला है होता ये मेंढक, तीन मिनट में ले सकता है 10 लोगों की जान, छूने से फैल जाता है जहर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2022 में दुनिया में तापमान में कमी आएगी जिसके कारण टिड्डियों का प्रकोप बढ़ेगा। भोजन की तलाश में टिड्डियां भारत पर हमला करेंगी। इस हमले में फसलों को भारी नुकसान होगा। भारत में अकाल की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और देश में भूखमरी पैदा होने की संभावना है।
Nostradamus Prediction: नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणी, इतने दिन में मच सकती है तबाही, लोगों में खौफ
ये भविष्यवाणियां हो चुकी हैं सच
बाबा वेंगा के मुताबिक, साल 2022 में कुछ देशों में पानी की कमी से परेशानी होगी। पुर्तगाल और इटली जैसे देशों ने लोगों को कम पानी इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। 1950 के दशक के बाद से इन देशों में सबसे कम बारिश हो रही है। इटली भी साल 1950 के बाद से ही सबसे अधिक सूखे का सामना कर रहा है।
बाबा वेंगा ने साल 2022 में एशियाई देशों और ऑस्ट्रेलिया के कुछ इलाकों में बाढ़ आने की बात कही थी। इसके अलावा भूकंप और सूनामी आने की भविष्यवाणी की थी। इस साल भारी बारिश और बाढ़ से ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर तबाही मची थी। बांग्लादेश, पाकिस्तान, भारत के उत्तर-पूर्वी इलाके और थाईलैंड में भी लोगों को बाढ़ की मार झेलनी पड़ी है। पाकिस्तान में बाढ़ से एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इधर कुछ दिनों में देखा गया है कि कई देशों में भूकंप के झटके लगातार महसूस किए जा रहे हैं।