फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rising cricketer from Maharashtra ensnared in honey trap; extortion demanded after recording WhatsApp video

Maharashtra: महाराष्ट्र के उभरते क्रिकेटर को हनीट्रैप में फंसाया, व्हाट्सएप वीडियो बनाकर मांगी गई रंगदारी

Thu, 23 Jul 2026 02:25 PM IST
Sunil Mehrotra सुनील मेहरोत्रा
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:25 PM IST
सार

महाराष्ट्र का 20 वर्षीय उभरता क्रिकेटर बेंगलुरु में राष्ट्रीय टूर्नामेंट के दौरान साइबर अपराधियों के हनीट्रैप का शिकार हो गया। डेटिंग ऐप पर संपर्क करने वाली महिला ने वीडियो कॉल के दौरान आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल किया। खिलाड़ी से 1,500 रुपये वसूले गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीसीसीआई पहले ही खिलाड़ियों को ऐसे जाल से सावधान रहने की सलाह दे चुका है।

विज्ञापन
Rising cricketer from Maharashtra ensnared in honey trap; extortion demanded after recording WhatsApp video
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के 20 साल के एक  उभरते हुए क्रिकेटर साइबर अपराधियों के हनीट्रैप जाल का शिकार हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए यह खिलाड़ी बंगलूरू गए हुए थे। उत्तरी बंगलूरू के एक नामी पांच सितारा होटल में ठहरने के दौरान खिलाड़ी के साथ यह ठगी हुई। डेटिंग एप के जरिए संपर्क में आई एक महिला ने बातचीत के बाद उन्हें व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर लिया और धोखे से आपत्तिजनक हालत में उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर खिलाड़ी से पैसों की मांग शुरू कर दी गई। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना 17 जुलाई की रात की है। होटल में मौजूद खिलाड़ी को अपने डेटिंग एप प्रोफाइल पर रशिका नाम की एक महिला का संदेश मिला था। थोड़ी देर तक एप पर बातचीत होने के बाद उस महिला ने खिलाड़ी को एक व्हाट्सएप नंबर दिया और उस पर आने को कहा। व्हाट्सएप पर बातचीत आगे बढ़ी तो महिला ने वीडियो कॉल करने का सुझाव दिया। वीडियो कॉल शुरू होते ही महिला ने उकसाने वाला व्यवहार शुरू कर दिया और अपने कपड़े उतार दिए। उसकी बातों में आकर खिलाड़ी भी झांसे में आ गए। कुछ ही मिनटों में कॉल कट गई। जब खिलाड़ी ने दोबारा फोन किया तो महिला का असली चेहरा सामने आ गया। उसने साफ कहा कि उसने खिलाड़ी का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है और अगर पैसे नहीं मिले तो इसे इंटरनेट पर डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन


शुरुआत में डर के कारण खिलाड़ी ने तुरंत 1500 रुपये उसके बताए खाते में भेज दिए। लेकिन इसके बाद भी ठग महिला की धमकियां बंद नहीं हुईं। अगली दोपहर तक वह लगातार और बड़ी रकम की मांग करती रही। खुद को बुरी तरह फंसता देख महाराष्ट्र के इस क्रिकेटर ने अपने साथियों से पूरी बात साझा की। दोस्तों की सलाह पर उन्हें समझ आया कि वे एक बड़े सेक्सटॉर्शन यानी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के चंगुल में फंस चुके हैं। इसके बाद मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की म धाराओं के तहत ब्लैकमेलिंग, जालसाजी और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी महिला और गिरोह के अन्य सदस्य फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगलूरू क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजा इमाम कासिम पी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि साइबर अपराधी अब एआई  तकनीक से बने फर्जी वीडियो का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि लोगों को असली महिला से बात करने का भ्रम हो। उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में लोगों को तुरंत मना कर देना चाहिए और बातचीत बंद कर देनी चाहिए। पुलिस अधिकारी ने यह भी सलाह दी कि अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल से बचें और अगर गलती से कॉल उठ भी जाए तो तुरंत अपने फोन का कैमरा पीछे की तरफ घुमा दें ताकि चेहरा रिकॉर्ड न हो पाए। गौरतलब है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए बीसीसीआई ने हाल ही में खिलाड़ियों के लिए हनीट्रैप और ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए खास चेतावनी जारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed