सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Road Accident in Kurnool Andhra Pradesh Several Pilgrims Dead Many Injured Bolero Collides with lorry

Andhra Pradesh: कुरनूल सड़क हादसे में 8 तीर्थयात्रियों की मौत, PM ने जताया दुख; पीड़ितों के लिए मुआवजे का एलान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 16 Apr 2026 07:21 AM IST
विज्ञापन
सार

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बोलेरो और लॉरी की टक्कर में आठ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दर्दनाक सड़क हादसे पर दुख जताया किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देने का एलान किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Road Accident in Kurnool Andhra Pradesh Several Pilgrims Dead Many Injured Bolero Collides with lorry
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां मंत्रालयम मंडल के चिलकलदोना के पास एक बोलेरो गाड़ी और लॉरी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में आठ लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर हडकंप मच गया और कई यात्री गाड़ी के भीतर ही फंस गए।

Trending Videos


हादसे में आठ की मौंत
अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कुल आठ लोगों की मौत हुई है। इनमें से पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। तीन अन्य लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। इस दुर्घटना में करीब 10 से 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को एम्मिगनूर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। प्रधानमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।


दो लाख रुपये के मुवाबजे का एलान
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसके साथ ही, हादसे में घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक सभी मृतक लोग कर्नाटक के रहने वाले थे। ये सभी श्रद्धालु मंत्रालयम मंदिर के दर्शन करके वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। मामले में  पुलिस की टीमों ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद उन्होंने घायलों को बाहर निकाला और सड़क से मलबे को साफ कराया। पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। हादसे की असली वजह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर और भी जानकारियां सामने आएंगी।

ये भी पढ़ें: अमरावती में नाबालिगों के शोषण का मामला: एक्शन में पुलिस, अब तक चार गिरफ्तार; अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज

पहले भी हुई थी घटना
इससे पहले पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में भी एक बस हादसा हुआ था। उस हादसे में भी छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को आनंदपुर साहिब से लौटते समय श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई थी। उस बस में करीब 40 लोग सवार थे। बैसाखी के मौके पर दर्शन करके लौटते समय बस में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिससे वह दुर्घटना का शिकार हो गई। उस हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए थे, जिनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed