फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Robert Vadra on security breach at Priyanka residence says security throughout country compromised

प्रियंका गांधी की सुरक्षा में हुई चूक पर भड़के वाड्रा, मोदी सरकार पर साधा निशाना

Tue, 03 Dec 2019 04:08 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 03 Dec 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
Robert Vadra on security breach at Priyanka residence says security throughout country compromised
रॉबर्ट वाड्रा-प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के बाद पहली बार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आवास पर सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। इसे लेकर उनके पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा का कहना है कि पूरे देश में सुरक्षा के साथ समझौता हो रहा है। उन्होंने लिखा, 'यह प्रियंका, मेरी बेटी या बेटे, मेरे या गांधी परिवार की सुरक्षा के बारे में नहीं है। यह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से हमारे देश की महिलाओं को सुरक्षित रखने और सुरक्षित महसूस कराने को लेकर है। पूरे देश में सुरक्षा से समझौता किया जाता है।'

विज्ञापन

विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा, 'लड़कियों के साथ छेड़छाड़/ दुष्कर्म हो रहा है, हम किस तरह के समाज बनते जा रहे हैं? हर नागरिक की सुरक्ष सरकार की जिम्मेदारी है। यदि हम अपने देश और घर में सुरक्षित नहीं हैं, सड़को पर सुरक्षित नहीं हैं, दिन या रात में सुरक्षित नहीं हैं तो हम कहां और किस तरह से सुरक्षित रह सकते हैं?' उन्होंने प्रियंका की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर कहा, 'यह सुरक्षा में गंभीर चूक हुई है। एसपीजी को नहीं हटाया जाना चाहिए था।'
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि सोमवार को सूत्रों ने बताया कि गत 26 नवंबर को सात अज्ञात लोग बिना अनुमति के एक गाड़ी से प्रियंका के लोधी एस्टेट स्थित आवास में घुस आए। जिसमें तीन पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्ची शामिल थी। ये लोग प्रियंका के समीप जाकर उनके साथ सेल्फी लेने को कह रहे थे। प्रियंका ने उनके साथ शिष्टाचार से बात की, उन्होंने प्रियंका के साथ फोटो ली और वहां से चले गए। 


प्रियंका के कार्यालय ने इस मामले को सीआरपीएफ के समक्ष उठाया है। एसपीजी सुरक्षा हटाने के बाद प्रियंका को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। वहीं, इस मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी का कहना है कि उन्हें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के लोधी एस्टेट स्थित घर पर सुरक्षा में कथित सेंध के बारे में जानकारी नहीं है और वह इस पर जानकारी लेंगे। 

मालूम हो कि प्रियंका गांधी के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एसपीजी हटाकर जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। एक सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा कि यह सब राजनीति का हिस्सा है और यह सब होता रहता है 28 साल बाद गांधी परिवार बिना एसपीजी सुरक्षा के है।

वहीं, महिला सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपनी राय रखी। क्या कहा उन्होंने इस वीडियो में देखें। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed