सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rohit Pawar seeks probe into alleged acts of black magic near Ajit Pawar's residences

अजित पवार के घर के पास किया गया काला जादू?: रोहित पवार का बड़ा दावा, एनसीपी-एसपी नेता ने जांच की मांग की

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Pavan Updated Fri, 20 Mar 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम और एनसीपी सुप्रीमो रहे अजित पवार के घर के पास काला जादू किया गया था। ये दावा उनके भतीजे और एनसीपी-एसपी विधायक रोहित पवार ने किया है, उन्होंने इस मामले में जांच की भी मांग की है।

Rohit Pawar seeks probe into alleged acts of black magic near Ajit Pawar's residences
रोहित पवार, नेता, एनसीपी-एसपी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

रांकपा शरद पवार पार्टी के नेता रोहित पवार ने शुक्रवार को पिछले साल महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आवास के पास कथित तौर पर हुई काला जादू की घटनाओं की गहन जांच की मांग की और इन कृत्यों को अंजाम देने वाले व्यक्तियों की पहचान करने की मांग की। बता दें कि, महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम और एनसीपी सुप्रीमो रहे अजित पवार का निधन बारामती में 28 जनवरी को एक विमान हादसे में हुआ था। इसके बाद से रोहित पवार कई मौकों पर इस दुर्घटना की जांच की मांग कर चुके हैं।
Trending Videos


यह भी पढ़ें - PM Modi: इस्राइल-ईरान जंग के बीच पांच देशों के नेताओं से प्रधानमंत्री मोदी ने की बात, दिया शांति का मंत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


पुणे और मुंबई आवास के बाहर किया गया काला जादू
रोहित पवार ने कहा कि पुणे जिले के भिगवण रोड स्थित 'सहयोग सोसायटी' और मुंबई के 'देवगिरी बंगले' के पास पिछले साल कुछ संदिग्ध धार्मिक या तांत्रिक गतिविधियां हुई थीं। इन गतिविधियों में नासिक के एक कथित ज्योतिषी का नाम सामने आ रहा है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र जैसे प्रगतिशील राज्य में अंधविश्वास और ऐसे धोखाधड़ी वाले कामों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए, इसलिए इस पूरे मामले की गहराई से जांच जरूरी है। रोहित पवार ने यह भी मांग की कि यह पता लगाया जाए कि इन कथित काले जादू की गतिविधियों के पीछे कौन लोग थे, किसने इन्हें करवाया और क्या इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद था। उन्होंने प्रशासन से पूरी घटनाक्रम की जांच करने और दोषियों की पहचान करने की अपील की है।

एनसीपी नेता अमोल मितकारी ने क्या दिया था बयान
इस मामले की शुरुआत एनसीपी नेता अमोल मितकारी के बयान से हुई थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया था कि नवंबर 2025 में पुणे जिले में कुछ तांत्रिक अनुष्ठान किए गए थे, जिनका संबंध 'शिवलिका आश्रम' से बताया जा रहा है। यह आश्रम स्वयंभू ज्योतिषी अशोक कुमार खारत चलाता है, जिसे मितकारी ने फर्जी बाबा बताया। मितकारी ने यह भी सवाल उठाया कि 27 जनवरी को सड़क से पुणे जाने का कार्यक्रम तय होने के बावजूद, अगले ही दिन 28 जनवरी को अजित पवार ने विमान से यात्रा क्यों की। उन्होंने पूछा कि यह फैसला किसकी सलाह पर लिया गया था और क्या उनके किसी करीबी का संबंध उस ज्योतिषी से था।

यह भी पढ़ें - Congress: 'महंगाई की मार पड़ने वाली है', प्रीमियम पेट्रोल-इंडस्ट्रियल डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का निशाना

ज्योतिषी अशोक खारत दुष्कर्म मामले में पुलिस हिरासत में
उधर, जिस ज्योतिषी अशोक कुमार खारत का नाम इस मामले में सामने आ रहा है, उसे नासिक पुलिस ने हाल ही में एक महिला के साथ तीन साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। फिलहाल उसे 24 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। कुल मिलाकर, यह मामला अब सिर्फ अंधविश्वास तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसमें राजनीति, संदिग्ध गतिविधियां और एक बड़े हादसे के बीच संभावित कनेक्शन की जांच की मांग तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed