सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS chief Mohan Bhagwat discusses organisational issues with Bengal functionaries

West Bengal: पश्चिम बंगाल के दौरे पर मोहन भागवत, संगठन को सुदृढ़ करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ की चर्चा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 07 Feb 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
सार

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों पश्चिम बंगाल के दौरे पर है। जबहां शुक्रवार को उन्होंने दक्षिण बंगाल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ शृंखलाबद्ध बैठकें कीं, जिसमें उन्होंने संगठन के विभिन्न पहलुओं और राज्य में भविष्य की रणनीति पर चर्चा की।

RSS chief Mohan Bhagwat discusses organisational issues with Bengal functionaries
संघ प्रमुख मोहन भागवत (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत 10 दिनों के पश्चिम बंगाल के दौरे पर है। इस दौरे का उद्देश्य राज्य में संघ को और सुदृढ़ करना है। इसके लिए शुक्रवार को भागवत ने बंगाल में संघ के कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। 
Trending Videos


आरएसएस के अधिकारी ने दी जानकारी
मामले में एक वरिष्ठ आरएसएस नेता ने बताया कि भागवत ने दक्षिण बंगाल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ शृंखलाबद्ध बैठकें कीं, जिसमें उन्होंने संगठन के विभिन्न पहलुओं और राज्य में भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। दक्षिण बंगाल क्षेत्र में पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा, कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिले में पदाधिकारियों के साथ उनकी चर्चा 10 फरवरी तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 को मध्य बंगाल के क्षेत्र का करेंगे दौरा
भागवत 13 फरवरी को मध्य बंगाल क्षेत्र का दौरा करेंगे, जिसमें बांकुड़ा, पुरुलिया, बीरभूम, पूर्व और पश्चिम बर्धमान तथा नदिया जिले शामिल हैं। इसके अलावा, 11 और 12 फरवरी को वे एक विचार-विमर्श सत्र में भाग लेंगे। वे 14 फरवरी को मध्य बंगाल में आरएसएस के एक नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

इसके अलावा 16 फरवरी को बर्धमान के एसएआई कॉम्प्लेक्स में आरएसएस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होंगे। यह दौरा संघ के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दौरान राज्य में संगठन की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed