सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   scam: ED claims in the fifth chargesheet filed in the court that Leaps and Bounds' business is only on paper

भर्ती घोटाला: कोर्ट में दाखिल पांचवीं चार्जशीट में ईडी का दावा, लीप्स एंड बाउंड्स का कारोबार सिर्फ कागजों पर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 20 Dec 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
सार

सूत्रों के मुताबिक ईडी चार्जशीट में कहा गया है कि कागज के नोटों का इस्तेमाल टोकन के तौर पर किया जाता था। नोट के सीरियल नंबर का मिलान करके पैसे का भुगतान किया जाता था। वह पैसा लीप्स एंड बाउंड्स खाते में चला जाता था।

scam: ED claims in the fifth chargesheet filed in the court that Leaps and Bounds' business is only on paper
भर्ती घोटाले मामले में अभिषेक बनर्जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले दाखिल अपनी पांचवीं अतिरिक्त चार्जशीट में ईडी ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के महासचिव, सांसद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की कंपनी लीप्स एंड बाउंड्स का कारोबार सिर्फ कागजों पर था। चार कंपनियों के खातों से इस कंपनी के बैंक खाते में 2 करोड़ 83 लाख जमा कराए गए थे।
Trending Videos


ईडी का बयान
ईडी ने कहा की लीप्स एंड बाउंड्स ने अपनी रसीद में दिखाया था कि उसने इन कंपनियों के साथ इलेक्ट्रिक केतली, चश्मा और कार्ड का व्यापार किया था, लेकिन ईडी ने दावा किया कि वास्तव में ऐसा नहीं था। दोनों पक्षों के बीच इस तरह के सामानों का व्यापार सिर्फ कागजों पर हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक चार्जशीट में कहा गया है कि कागज के नोटों का इस्तेमाल टोकन के तौर पर किया जाता था। नोट के सीरियल नंबर का मिलान करके पैसे का भुगतान किया जाता था। वह पैसा लीप्स एंड बाउंड्स खाते में चला जाता था। इस प्रक्रिया में कई बिचौलिए भी थे। 

ईडी ने चार्जशीट में लीप्स एंड बाउंड्स कंपनी के निदेशक के रूप में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी का नाम उल्लेख किया है। इसके अलावा जिन चार कंपनियों लक्ष्मी साइकिल प्राइवेट लिमिटेड, नवीन एंटरप्राइज, एक्सोटिक इन्वेंशन एंटरप्राइज व इंटीग्रेटेड इन्वेंशन ट्रेडिंग के बैंक खातों से अभिषेक की कंपनी में रुपये जमा किए गए थे, उन कंपनियों के निदेशकों का नाम भी चार्जशीट में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed