सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   shahbaz sharif wrote letter to Pakisan army for Kashmir propaganda then big conspiracy was hatched

Pakistan: कश्मीर प्रोपेगेंडा के लिए शहबाज ने लिखा था सेना को पत्र... फिर रची गई बड़ी साजिश

Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Sun, 08 Feb 2026 05:01 AM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान द्वारा पांच फरवरी को भारत विरोधी गतिविधियों के पीछे एक संगठित और योजनाबद्ध साजिश सामने आई है, जिसकी अगुवाई खुद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के कार्यालय से की गई। 13 जनवरी को जारी एक अत्यंत गोपनीय पत्र के जरिए सेना, आईएसआई, विभिन्न मंत्रालयों, टेलीकम्युनिकेशन विभाग और मीडिया नियामक संस्थाओं को कश्मीर एकजुटता दिवस के नाम पर भारत विरोधी प्रोपेगेंडा चलाने के निर्देश दिए गए थे।

shahbaz sharif wrote letter to Pakisan army for Kashmir propaganda then big conspiracy was hatched
शहबाज शरीफ, पाकिस्तानी पीएम - फोटो : X @CMShehbaz
विज्ञापन

विस्तार

पांच फरवरी को भारत के खिलाफ पाकिस्तान की तमाम सुरक्षा एजेंसियों और सेना समेत आतंकियों ने जो साजिश रची उसके लिए पाकिस्तान के प्रधान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर से एक बेहद गुप्त पत्र जारी किया गया था।
Trending Videos


13 जनवरी को जारी किए गए इस कॉन्फिडेंशियल लेटर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की ओर से 29 सेक्रेटरी, पांच चीफ सेक्रेटरी समेत पाकिस्तानी सेना और टेलीकम्युनिकेशन समेत कई महत्वपूर्ण विभागों के मुखिया को उस आदेश का पालन करने के लिए कहा गया था  जो पाकिस्तानी  प्रोपेगेंडा कश्मीरी एकजुटता दिवस के नाम पर तैयार हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला के पास पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ऑफिस से 13 जनवरी को भेजा गया वह कॉन्फिडेंशियल लेटर मौजूद है जिसमें सभी को दिशा निर्देश दिए गए थे। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की रेगुलेटरी बॉडी को भी इसी कॉन्फिडेंशियल पत्र के माध्यम से प्रोपेगेंडा को फैलाने का पूरा दिशा निर्देश जारी किया गया था।

टेलीकम्युनिकेशन विभाग को भी दिए गए निर्देश
13 जनवरी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से देश भर के 44 प्रमुख विभागों के बड़े अधिकारियों को भेजी गई चिट्ठी में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि कश्मीर एकजुटता प्रोपेगेंडा के लिए तैयार किए जाने वाले मसौदे को पूरी तरीके से पालन किया जाना चाहिए। इसके लिए बाकायदा चिट्ठी में सेना के उन जिम्मेदार अधिकारियों समेत टेलीकम्युनिकेशन विभाग के महत्वपूर्ण लोगों को भी निर्देश दिए गए ताकि किसी तरीके की योजना में गड़बड़ी न हो।

विदेश मंत्रालय ने विभिन्न मुल्कों में भेजा संदेश  
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय से यह चिट्ठी विदेश मंत्रालय के सचिव को भी जारी की गई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने अलग-अलग मुल्कों में अपने काउंसलेट और एंबेसी के माध्यम से कश्मीर पर प्रोपेगेंडा राग अलापना शुरू किया और फिर पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में भारत के खिलाफ साजिशें रची गईं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जारी की गई प्रधानमंत्री कार्यालय की चिट्ठी के बाद सेना, आईएसआई  समेत नेताओं और आतंकी संगठनों ने भारत के खिलाफ साजिशें रचीं।

टीवी चैनलों पर लगातार चला कश्मीर पर प्रोपेगेंडा
सूत्रों के मुताबिक जिन जिम्मेदारों को पत्र लिखा गया था उसमें पाकिस्तान की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेट्री ऑथारिटी भी शामिल थी। यही वजह रही कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की ओर से जारी चिट्ठी के बाद में टीवी चैनल पर लगातार कश्मीर के लिए एक प्रोपेगेंडा चलाया गया। जिसमें पाकिस्तान के बड़े अधिकारियों से लेकर पाकिस्तान सेना और खुफिया एजेंसी समेत आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों को बुलाया गया। ताकि पाकिस्तान की साजिश के मुताबिक पूरा माहौल बनाया जाए। हालांकि तमाम कोशिशें के बाद पाकिस्तान का यह एजेंडा पाकिस्तान के बाहर नहीं पहुंच सका। हालांकि पाकिस्तान ने इसके लिए पूरी कोशिश भी की लेकिन वह नाकाम रहे।

कश्मीर पर एजेंडे के लिए पाकिस्तान अपनाता है सभी तरह के हथकंडे
विदेशी मामलों के जानकार लेफ्टिनेंट कर्नल (अवकाश प्राप्त) प्रभजोत सिंह धनोआ कहते हैं कि भारत के खिलाफ साजिश रचने में पाकिस्तान के सभी राजनेताओं सेना अधिकारियों और बड़े पदों पर बैठे लोगों का हाथ होता है। यही वजह है कि अगर प्रधानमंत्री कार्यालय से पाकिस्तान की ओर से कश्मीर पर प्रोपेगेंडा फैलाने का आदेश जारी हो रहा है तो देश किस दिशा में जाएगा इसको समझना मुश्किल नहीं है। बीते कुछ वर्षों से पाकिस्तान अपनी नाकामियों को छुपाते हुए लगातार आतंकियों को पाल रहा है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed