US: कैलिफोर्निया में तेज रफ्तार का कहर, बेकाबू कार ने चार को रौंदा; हादसे के बाद ड्राइवर को लेकर बड़ा खुलासा
कैलिफोर्निया के ट्रकी शहर में एक खूबसूरत पहाड़ी माहौल में शनिवार को डरावना हादसा हुआ। 49 वर्षीय ड्राइवर ने जानबूझकर गोरसरी स्टोर के सामने कार घुसा दिया, जिसमें चार लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे।
विस्तार
कैलिफोर्निया के एक खूबसूरत पहाड़ी शहर कार में शनिवार को एक डरावना हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने जानबूझकर कार को ट्रकी के सेफवे गोरसरी स्टोर के सामने घुसा दिया और वहां मौजूद पैदल यात्रियों को घायल कर दिया। इस घटना में चार लोग घायल हुए, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे। पुलिस ने बताया 49 साल का ड्राइवर, जो सैन जोआक्विन वैली के कोलिंग्का का रहने वाला है, जानबूझकर पैदल यात्रियों और स्टोर को टक्कर मार रहा था।
पुलिस ने इस बात की भी जानकारी दी इस घटना में किसी को भी गंभीर की चोटें नहीं आई है। वहीं घटनास्थल पर मौजूद 39 वर्षीय स्कॉटी मैथ्यूसन ने बताया कि वो अपनी पत्नी के साथ खरीदारी कर रहे थे, तभी उन्होंने जोर की आवाज और चीख-पुकार सुनी। उनकी पत्नी ने तुरंत 911 को फोन किया।
ये भी पढ़ें:- Japan: जापान में आम चुनाव के लिए मतदान जारी, पीएम सनाए तकाइची की सियासत दांव पर
मैथ्यूसन ने और-क्या-क्या कहा?
मैथ्यूसन ने बताया कि उन्होंने भी लोगों की मदद की और देखा कि कोई मलबे के नीचे फंसा तो नहीं। उन्होंने बताया कि स्टोर के सामने एक बच्चे की बेसबॉल टीम का टेबल लगा था, जो पैसे जुटा रही थी। माता-पिता बच्चे को ढूंढने में बहुत परेशान थे। मैथ्यूसन ने कहा कि हम अक्सर टीवी या इंटरनेट पर ऐसी बातें देखते हैं, लेकिन इसे पास से देखना बिल्कुल अलग एहसास है।
उन्होंने बताया कि कई लोगों ने ड्राइवर को डरा कर बाहर निकलने की कोशिश की और कार की दरवाजे खोलने की कोशिश की, लेकिन वाहन बंद था। ड्राइवर शांत बैठा रहा, जब तक पुलिस वहां नहीं पहुंची और उसे पकड़ नहीं लिया।
ये भी पढ़ें:- India-Malaysia Ties: रक्षा, स्वास्थ्य, सेमीकंडक्टर और AI क्षेत्र में सहयोग; भारत-मलयेशिया के बीच कई अहम समझौते
गिरफ्तारी और आरोप
बता दें कि ड्राइवर को घातक हथियार से हमला, फेलोनी वेन्डलिज्म और प्रोबेशन उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसे नेवाडा सिटी की जेल में रखा गया, जो कार से करीब एक घंटे की दूरी पर है। अभी तक ड्राइवर का कोई सार्वजनिक संपर्क या वकील नहीं है।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.