सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ‘Feels like you're in Pakistan, not Dallas’, US Congressman, News in Hindi

Islamisation: 'अमेरिका को खत्म कर रहा इस्लामी प्रवास', रिपब्लिकन सांसद बोले- पाकिस्तान जैसा लगता है डलास

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 08 Feb 2026 10:38 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका में इस्लामी प्रवास को लेकर एक रिपब्लिकन सांसद के बयान से विवाद बढ़ने के आसार दिख रहे हैं। दरअसल, सांसद ब्रैंडन गिल ने कहा है कि टेक्सासवासियों को मॉल जाकर ऐसा महसूस नहीं करना चाहिए जैसे वे पाकिस्तान में हों। बड़े पैमाने पर इस्लामी प्रवास उस अमेरिका को नष्ट कर रहा है जिसे हम जानते हैं और प्यार करते हैं।

‘Feels like you're in Pakistan, not Dallas’, US Congressman, News in Hindi
ब्रैंडन गिल, रिपब्लिकन सांसद - फोटो : X @RepBrandonGill
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के टेक्सास राज्य से रिपब्लिकन सांसद ब्रैंडन गिल ने डलास और उसके आसपास के इलाकों में 'इस्लामीकरण' को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि कुछ जगहों पर हालात ऐसे हो गए हैं कि वहां जाने के बाद लगता है कि जैसे आप डलास नहीं, पाकिस्तान में है।' ब्रैंडन गिल ने यह बयान एक इंटरव्यू में दिया। उन्होंने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र के कई लोग उनसे बार-बार शिकायत कर रहे हैं।
Trending Videos


यह भी पढ़ें - ड्रैगन की साजिश का खुलासा!: गलवां तनाव के सात दिन बाद चीन ने किया था परमाणु परीक्षण, अमेरिका के आरोपों से हलचल
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने क्या कहा?
रिपब्लिकन सांसद के मुताबिक, उनके इलाके में तेजी से मस्जिदें बन रही हैं, कई मस्जिदें ऐसी जमीनों के पास बन रही हैं, जो पीढ़ियों से स्थानीय अमेरिकी परिवारों की रही हैं, पूरे-पूरे समुदाय 'तेजी से बदल' रहे हैं। उन्होंने कहा, 'लोग बताते हैं कि जब वे अपने स्थानीय मॉल जाते हैं, तो चारों तरफ देखने पर ऐसा लगता है जैसे वे पाकिस्तान में हों, न कि डलास, टेक्सास में।'

सोशल मीडिया पर भी तीखी टिप्पणी
ब्रैंडन गिल ने सोशल मीडिया पर भी बयान देते हुए कहा कि 'बड़े पैमाने पर इस्लामी प्रवास उस अमेरिका को खत्म कर रहा है, जिसे हम जानते और प्यार करते हैं।'
 

कौन हैं ब्रैंडन गिल?
ब्रैंडन गिल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में टेक्सास के 26वें कांग्रेस जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे 2024 में चुने गए थे। वे अमेरिकी संसद अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की न्यायपालिका, बजट, निगरानी समितियों के सदस्य हैं। वे डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी सब-कमेटी में भी हैं, जहां उनका फोकस सीमा सुरक्षा, सरकारी खर्च में कटौती और आर्थिक मजबूती पर है।

यह भी पढ़ें - US: कैलिफोर्निया में तेज रफ्तार का कहर, बेकाबू कार ने चार को रौंदा; हादसे के बाद ड्राइवर को लेकर बड़ा खुलासा

बयान पर विवाद बढ़ने के आसार
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के बयान अमेरिका में धार्मिक विविधता, प्रवास और सामाजिक बदलाव को लेकर चल रही बहस को और तेज कर सकते हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी और मानवाधिकार संगठनों की ओर से इस बयान पर प्रतिक्रिया आने की संभावना है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed