India-Malaysia Ties: रक्षा, स्वास्थ्य, सेमीकंडक्टर और AI क्षेत्र में सहयोग; भारत-मलयेशिया के बीच कई अहम समझौते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलयेशिया दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत में उनका औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। वहीं इसके बाद दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय वार्ता भी की।
विस्तार
#WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: PM Narendra Modi receives ceremonial welcome and Guard of Honour at Perdana Putra building.
विज्ञापनविज्ञापन
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/IklxzNU0u5 — ANI (@ANI) February 8, 2026
#WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister Narendra Modi receives ceremonial welcome and Guard of Honour at Perdana Putra building. He was welcomed by the Prime Minister of Malaysia, Anwar Ibrahim.
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/yUrKxeexsC — ANI (@ANI) February 8, 2026
पीएम मोदी के मलयेशिया दौरे का दूसरा दिन
वहीं इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने दोनों देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। बता दें कि, आज पीएम मोदी के मलयेशिया दौरे का दूसरा दिन है। यह उनका 2026 का पहला विदेश दौरा है।
#WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister Narendra Modi and Prime Minister of Malaysia, Anwar Ibrahim, meet ministers and delegations of both countries at Perdana Putra building.
— ANI (@ANI) February 8, 2026
Prime Minister Narendra Modi received a ceremonial welcome and a Guard of Honour.
(Source:… pic.twitter.com/93jZmSUhL2
मलयेशियाई पीएम के साथ द्विपक्षीय वार्ता
वहीं इसके बाद पीएम मोदी और मलयेशियाई पीएम ने द्विपक्षीय वार्ता की। इस वार्ता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- भारत-मलयेशिया की साझेदारी ऐतिहासिक है और दोनों देशों में सहयोग लगातार बढ़ा है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मलयेशियाई प्रधानमंत्री और वहां की सरकार का दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस तरह उनका और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया, वह हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने कहा कि पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़कर मलयेशियाई जीवन और संस्कृति को जिस खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया, उसने इस यात्रा को खास बना दिया।
#WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister Narendra Modi holds delegation-level talks with Prime Minister of Malaysia, Anwar Ibrahim.
— ANI (@ANI) February 8, 2026
(Source: DD News) pic.twitter.com/d88u3G3WAy
#WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister Narendra Modi says, "I express my heartfelt gratitude to you. The way you welcomed me and my delegation, and the way you presented Malaysian life so beautifully in these few hours, going beyond traditional customs, and the excellent… https://t.co/Y1N6KORfGz pic.twitter.com/xEw2JE6p4N
— ANI (@ANI) February 8, 2026
'भारत और मलयेशिया के रिश्ते बेहद अच्छे'
वहीं मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और मलयेशिया के बीच रिश्ते बेहद अच्छे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच कुछ ऐसे मुद्दे भी हैं, जिन पर दोनों पक्षों की टीमें मिलकर काम करेंगी। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में हर क्षेत्र में सहयोग और बढ़ेगा। अनवर इब्राहिम ने यह भी कहा कि यह यात्रा उनके लिए व्यक्तिगत रूप से भी काफी महत्वपूर्ण है।
#WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister of Malaysia, Anwar Ibrahim says, "Welcome, PM Modi, we have established excellent relations... Thanks to you and the team. We have discussed that there are some issues are of concern, which I think need to be addressed by our… https://t.co/Y1N6KORfGz pic.twitter.com/vqFBee37Dz
— ANI (@ANI) February 8, 2026
पीएम मोदी ने मलयेशिया को आसियान की सफल अध्यक्षता के लिए दी बधाई
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह भारत-मलयेशिया दोस्ती की ऊंचाई और गहराई दोनों को महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के रूप में यह उनका मलयेशिया का तीसरा दौरा है और अनवर इब्राहिम के कार्यकाल में उनसे यह चौथी मुलाकात है। उन्होंने कहा कि यही बात दोनों देशों के रिश्तों की गति और मजबूती को दिखाती है। हाल के वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों ने जिस रफ्तार और गहराई को छुआ है, वह वाकई प्रेरणादायक है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आज भारत और मलयेशिया के बीच सहयोग हर क्षेत्र में बढ़ रहा है- चाहे वह कृषि हो, विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा या सेमीकंडक्टर जैसे आधुनिक क्षेत्र हों। दोनों देश कौशल विकास और क्षमता निर्माण में भी अहम साझेदार हैं। इसके अलावा रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने मलयेशिया को आसियान की सफल अध्यक्षता के लिए बधाई दी और कहा कि मलयेशिया के सहयोग से भारत-आसियान रिश्ते और गहरे होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत-मलयेशिया संबंधों की असली ताकत लोगों के बीच के रिश्तों में है। मलयेशिया में रहने वाले लगभग 30 लाख भारतीय मूल के नागरिक दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु की तरह हैं।
|
|
शनिवार को भारतीयों से मिले पीएम मोदी
इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कुआलालंपुर पहुंचने पर भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच डिजिटल सहयोग में तेजी आ रही है और भारत की प्रमुख डिजिटल भुगतान प्रणाली, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) जल्द ही मलयेशिया में शुरू की जाएगी।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.