सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Four Indian students among several injured in stabbing attack in Russia university

Russia: रूस के विश्वविद्यालय में चाकूबाजी, चार भारतीय छात्रों समेत छह घायल; दूतावास ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sat, 07 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
सार

रूस के बशकोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी उफा में स्थित स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रावास में चाकूबाजी की एक गंभीर घटना सामने आई है। इस हमले में चार भारतीय छात्रों समेत कम से कम छह लोग घायल हुए हैं। हमलावर 15 वर्षीय किशोर था, जो चाकू लेकर डॉर्मिटरी में घुसा और छात्रों पर हमला कर दिया।

Four Indian students among several injured in stabbing attack in Russia university
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य में स्थित एक विश्वविद्यालय के छात्रावास में शनिवार को हुए चाकूबाजी के हमले में चार भारतीय छात्रों समेत कम से कम छह लोग घायल हो गए। यह घटना उफा शहर स्थित स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉर्मिटरी में हुई।
Trending Videos


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक किशोर चाकू लेकर छात्रावास में घुसा और वहां रह रहे छात्रों पर हमला कर दिया। रूस के आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार करने की कोशिश के दौरान उसने दो पुलिस अधिकारियों को भी चाकू मार दिया। इसके अलावा, आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bangladesh Unrest: बांग्लादेश के पूर्व मंत्री रमेश चंद्र सेन की हिरासत में मौत, चुनाव से पहले उठे सवाल

गिरफ्तारी के विरोध में आरोपी ने खुद को भी किया घायल
आंतरिक मंत्रालय की प्रवक्ता मेजर जनरल इरीना वोल्क के अनुसार, आरोपी ने गिरफ्तारी का विरोध किया और इस दौरान हिंसक हो गया। हमलावर की उम्र 15 वर्ष बताई गई है और उसे गंभीर हालत में स्थानीय बच्चों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारत के दूतावास ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पुष्टि की कि घायलों में चार भारतीय छात्र शामिल हैं। दूतावास ने कहा कि वह स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और कजान स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी उफा के लिए रवाना हो चुके हैं, ताकि घायल छात्रों को आवश्यक सहायता दी जा सके।

ये भी पढ़ें: Pakistan: 'मस्जिद पर हमले के मामले में चार गिरफ्तार, मास्टरमाइंड भी पकड़ा गया', पाकिस्तानी गृहमंत्री का दावा

आरोपी प्रतिबंधित नव-नाजी संगठन का सदस्य
रूसी संघीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हमले में घायल चार लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से एक की हालत गंभीर और तीन की स्थिति मध्यम बताई गई है। उफा प्रशासन ने घटना की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है। वहीं, टेलीग्राम चैनल 'बाजा' ने दावा किया है कि आरोपी एक प्रतिबंधित नव-नाजी संगठन से जुड़ा था। 

प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में बताया गया कि घटनास्थल पर चारों ओर खून फैला हुआ था और घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed