सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Anti-Olympics protest in Italy Milan turns violent as Italy probes suspected railway sabotage News In Hindi

Italy Olympic Protests: मिलान में ओलंपिक के खिलाफ भड़का जनआक्रोश, शांतिपूर्ण मार्च कैसे बना हिंसक प्रदर्शन?

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिलान Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 08 Feb 2026 07:37 AM IST
विज्ञापन
सार

2026 शीतकालीन ओलंपिक की तैयारियों के बीच इटली के मिलान शहर में विरोध की आवाजें तेज हो गई हैं। पर्यावरण, महंगाई और सामाजिक असर को लेकर शुरू हुआ शांतिपूर्ण प्रदर्शन अचानक हिंसा में बदल गया। पुलिस की सख्ती, आंसू गैस और पानी की बौछारों ने हालात को और गंभीर बना दिया। 

Anti-Olympics protest in Italy Milan turns violent as Italy probes suspected railway sabotage News In Hindi
इटली में प्रदर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

इटली के शहर मिलान में शनिवार देर रात 2026 शीतकालीन ओलंपिक के खिलाफ हुआ एक प्रदर्शन हिंसा में बदल गया। दिनभर शांतिपूर्ण रहा यह मार्च रात होते-होते प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में बदल गया। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस और पानी की बौछारों (वॉटर कैनन) का इस्तेमाल करना पड़ा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिन के समय हजारों लोग मिलान की सड़कों पर उतरे थे। ये लोग 2026 में होने वाले विंटर ओलंपिक का विरोध कर रहे थे।

Trending Videos


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ओलंपिक के लिए हो रहा निर्माण पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है और इससे आम लोगों पर आर्थिक और सामाजिक बोझ बढ़ेगा। इस प्रदर्शन का आयोजन अनसस्टेनेबल ओलंपिक्स कमेटी नाम के समूह ने किया था। इसमें मिलान, लोम्बार्डी और उत्तरी इटली के दूसरे इलाकों से लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने इटली सरकार पर लगाए आरोप
प्रदर्शन में पर्यावरण कार्यकर्ता, छात्र, घरों के अधिकार के लिए लड़ने वाले समूह, मजदूर यूनियन, फलस्तीन समर्थक संगठन और ट्रांसफेमिनिस्ट समूह भी शामिल थे। कई प्रदर्शनकारियों ने इटली सरकार पर सख्त सुरक्षा नीतियों और नस्ली अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव का आरोप भी लगाया।

ये भी पढ़ें:- PM Modi Malaysia Visit: मलयेशिया में पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत, पर्दाना पुत्र भवन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

कैसे उग्र हुआ आंदोलन?
बता दें कि शनिवार दोपहर तक प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। लोग हाथों में हाथ डालकर चल रहे थे, गाने गा रहे थे और नाच रहे थे। लेकिन रात के समय माहौल बदल गया। जब मार्च ओलंपिक विलेज के पास पहुंचा, जहां भारी पुलिस बल तैनात था, तभी तनाव बढ़ गया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने खिलाड़ियों के रहने की जगह की ओर पटाखे और धुएं के बम फेंके, हालांकि ये इमारतों तक नहीं पहुंच पाए। इसके बाद मार्च का एक हिस्सा रास्ता बदलकर विया बेनाको होते हुए पियाजाले कोर्वेटो पहुंचा। वहां मौजूद एक छोटे समूह ने पुलिस पर पटाखे फेंकने शुरू कर दिए।

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया चार्ज
इसके जवाब में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर चार्ज किया और फिर पानी की बौछारों और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। बाद में कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को भी निशाना बनाया। अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन में शामिल ज्यादातर लोग हिंसा का हिस्सा नहीं बने और वे चौक के मुख्य हिस्से में शांत खड़े रहे।

ये भी पढ़ें:- Epstein Files: एपस्टीन की बिना काट-छांट वाली फाइलें देख सकेंगे अमेरिकी सांसद, रो खन्ना ने इसे बताया बड़ी जीत

इटली में हिंसा और इसका असर
गौरतलब है कि यह हिंसा ऐसे समय में हुई जब एक दिन पहले ही 2026 शीतकालीन ओलंपिक का आधिकारिक उद्घाटन समारोह मिलान के सैन सिरो स्टेडियम में बड़े स्तर पर हुआ था। इस समारोह में मशहूर इतालवी गायक आंद्रेआ बोचेली और अमेरिकी सिंगर मारिया केरी ने प्रस्तुति दी थी। इसी बीच, एक अलग घटना में उत्तरी इटली के शहर बोलोन्या में रेलवे सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। इटली के परिवहन मंत्री ने कहा कि रेलवे लाइनों पर संभावित जानबूझकर की गई तोड़फोड़ की जांच की जा रही है। उन्होंने इसे पहले से सोची-समझी साजिश बताया और कहा कि अधिकारियों को समन्वित हमले की आशंका है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed