Kerala Polls: केरल चुनाव से पहले कांग्रेस में असंतोष, शमा मोहम्मद की राहुल गांधी से अपील- महिलाओं को न्याय कब?
केरल में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की तरफ से 95 सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए हैं। ये जानकारी विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन की तरफ से साझा की गई है। वहीं कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने राज्य में महिलाओं का कम टिकट मिलने का मुद्दा उठाया है और राहुल गांधी से एक अपील भी की है।
विस्तार
यह भी पढ़ें - Kerala Elections: केरल में राहुल गांधी बोले- जनता को यूडीएफ पर पूरा भरोसा, जनता बदलाव के लिए तैयार
'92 टिकटों में से सिर्फ नौ टिकट महिलाओं को'
उन्होंने राहुल गांधी से अपील की कि वे केरल में कांग्रेस की महिला नेताओं की स्थिति पर ध्यान दें। शमा मोहम्मद ने आंकड़ों के जरिए बताया कि पार्टी ने 92 टिकटों में से सिर्फ नौ महिलाओं को मौका दिया है। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में भी 16 टिकटों में से केवल एक महिला उम्मीदवार को टिकट मिला था। उन्होंने इसे बहुत दुखद स्थिति बताया।
Denied but not defeated . I respectfully urge my leader @rahulgandhi ji who I adore , respect & Admire to help the congress women of kerala . Out of the 92 tickets , only 9 tickets were given to women . In Lok
Sabha of 24, only 1 woman was given out of the 16 tickets distributed.… — Dr. Shama Mohamed (@drshamamohd) March 20, 2026
केरल में कांग्रेस ने 95 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
इस बीच, केरल में कांग्रेस के नेता और विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने जानकारी दी कि पार्टी ने 95 सीटों के लिए अपने सभी उम्मीदवार तय कर लिए हैं और अब चुनाव प्रचार शुरू किया जाएगा। दूसरी ओर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी हुई, जिसमें पुडुचेरी के चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई।
यह भी पढ़ें - Karnataka Cabinet Reshuffle: कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट, 'दिल्ली दरबार' पर टिकी नजरें
यूडीएफ बदलाव लाने के लिए तैयार- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने भी केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) का समर्थन करते हुए कहा कि यह गठबंधन राज्य की जनता की उम्मीदों का प्रतिनिधित्व करता है और बदलाव लाने के लिए तैयार है। उन्होंने केरल को अपना घर बताया और लोगों के प्रति आभार जताया। चुनाव आयोग के अनुसार, केरल में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा और 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.