फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar says Manohar Parrikar resigned as defense minister over Rafale deal

शरद पवार का दावा, राफेल सौदे को लेकर परिकर ने रक्षा मंत्री के पद से दिया था इस्तीफा

Sat, 13 Apr 2019 09:48 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 13 Apr 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
Sharad Pawar says Manohar Parrikar resigned as defense minister over Rafale deal
राकांपा अध्यक्ष शरद पवार (फाइल फोटो)

फ्रांस के साथ हुए राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी में एनसीपी अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार भी शामिल हो गए हैं। पवार ने शनिवार को दावा किया कि पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर परिकर केंद्र सरकार में अपना पद छोड़कर गोवा इसलिए लौट गए थे, क्योंकि वह राफेल विमान सौदे से सहमत नहीं थे।

विज्ञापन


कोल्हापुर में मीडिया से बातचीत के दौरान पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। पवार ने कहा कि वह 2014 चुनाव अभियान के दौरान किए गए अपने वादों को पूरा करने में असफल रहे हैं और इसी कारण जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि नवंबर, 2014 को रक्षा मंत्री पद संभालने वाले परिकर 2017 में दोबारा गोवा लौटे थे और 14 मार्च को चौथी बार गोवा के मुख्यमंत्री पद पर शपथ ली थी। करीब एक साल तक पेंक्रियाज कैंसर से लड़ने के बाद परिकर का इस साल 17 मार्च को निधन हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रैंकोइस ओलांद के साथ वार्ता के बाद 10 अप्रैल, 2015 को 36 राफेल विमानों की खरीद का समझौता होने की घोषणा की थी। इस सौदेबाजी पर आखिरी मुहर 23 सितंबर, 2016 को लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed