{"_id":"69f0c7304ad8c10c9a0c5a79","slug":"shashi-tharoor-junks-rijiju-s-claim-that-he-agreed-congress-is-anti-women-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP Vs Congress: थरूर ने रिजिजू के बयान को किया खारिज, कहा- कांग्रेस हमेशा से महिला आरक्षण के पक्ष में रही","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP Vs Congress: थरूर ने रिजिजू के बयान को किया खारिज, कहा- कांग्रेस हमेशा से महिला आरक्षण के पक्ष में रही
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar
Updated Tue, 28 Apr 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद शशि थरूर
- फोटो : ANI Photos
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को दावा किया था कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक तरह से स्वीकार किया है कि कांग्रेस पार्टी महिला विरोधी है। रिजिजू के इस बयान को कांग्रेस नेता ने खारिज कर दिया है। थरूर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिला आरक्षण के पक्ष में रही है।
Trending Videos
रिजिजू का दावा
बता दें कि किरण रिजिजू ने एक साक्षात्कार में कहा कि संसद सत्र के बाद हुई बातचीत में थरूर ने कहा था कि कांग्रेस को महिला विरोधी माना जा सकता है, लेकिन उन्हें व्यक्तिगत रूप से कोई महिला विरोधी नहीं कहेगा। इस बयान का समर्थन भाजपा नेता सीआर केसवन ने भी किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर दोहरा रवैया अपनाती है और अपने लंबे शासनकाल में महिला आरक्षण लागू नहीं कर सकी। उन्होंने शाह बानो मामले का भी उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर महिलाओं के अधिकारों को कमजोर करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने के पक्ष में: थरूर
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के दावे के खारिज करते हुए शशि थरूर ने स्पष्ट किया कि पूरे सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि मैंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा या संकेत नहीं दिया। फोटो में मौजूद सात गवाह इसकी पुष्टि कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, मंत्री जी कह रहे हैं कि यही उनका मतलब था, लेकिन नहीं सर, यह मेरा मतलब नहीं था। मैंने किसी भी तरह से इस बात से सहमति नहीं जताई।
थरूर एक्स पर लिखा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं के अधिकारों और आरक्षण के पक्ष में रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में महिला आरक्षण विधेयक की पहल की, इसे राज्यसभा में पारित कराया और 2023 में लोकसभा में भी इसका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने के पक्ष में है और इसे परिसीमन से जोड़ने के खिलाफ है।
