सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena MP Rahul Shewale urged Uddhav Thackeray to direct his MPs to extend support to Droupadi Murmu for presidential polls

Presidential Election: शिवसेना नेता ने उद्धव ठाकरे से एनडीए प्रत्याशी का समर्थन करने को कहा, आज असम में राजग सांसदों-विधायकों से मिलेंगी मुर्मू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 06 Jul 2022 02:31 AM IST
विज्ञापन
सार

राहुल शेवाले ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू  की आदिवासी पृष्ठभूमि और सामाजिक क्षेत्र में योगदान को देखते हुए मैं आपसे मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा करने और शिवसेना के सभी सांसदों को ऐसा करने का निर्देश देने का आग्रह करता हूं।'

Shiv Sena MP Rahul Shewale urged Uddhav Thackeray to direct his MPs to extend support to Droupadi Murmu for presidential polls
उद्धव ठाकरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवसेना सांसद राहुल शेवाले ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से आग्रह किया कि वह अपने सांसदों को राष्ट्रपति चुनाव के लिए सत्तारूढ़ राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का निर्देश दें। इस बाबत उन्होंने पूर्व सीएम और पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को पत्र भी लिखा है। गौरतलब है कि  राहुल शेवाले मुंबई दक्षिण मध्य निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं।

Trending Videos


लोकसभा सांसद ने पत्र में लिखा कि 'राजनीति में प्रवेश करने से पहले मुर्मू एक शिक्षक थीं और बाद में वे ओडिशा सरकार में मंत्री बनी। इसके साथ ही झारखंड के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया है। द्रौपदी मुर्मू  की आदिवासी पृष्ठभूमि और सामाजिक क्षेत्र में योगदान को देखते हुए मैं आपसे मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा करने और शिवसेना के सभी सांसदों को ऐसा करने का निर्देश देने का आग्रह करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन




शेवाले ने बताया कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे ने 2007 के राष्ट्रपति चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार का समर्थन नहीं किया था। इसके बजाय उन्होंने शीर्ष संवैधानिक पद के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए की उम्मीदवार प्रतिभा पाटिल का समर्थन किया था। बता दें कि प्रतिभा पाटिल महाराष्ट्र की मूल निवासी हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह शिवसेना ने 2012 में यूपीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी का समर्थन किया था, हालांकि यह कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा नहीं था, जो उस समय केंद्र में सत्ता में था। गौरतलब है कि शिवसेना के लोकसभा में 18 और राज्यसभा में तीन सांसद हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के बागी विधायकों के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने मुर्मू को समर्थन देते हुए कहा कि राज्य के विधायकों और सांसदों को एनडीए उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए एकजुट होना चाहिए। गौरतलब है कि भारत के नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होगा। इस पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार मुर्मू पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। यशवंत सिन्हा कांग्रेस सहित प्रमुख विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार हैं।

द्रौपदी मुर्मू आज असम में राजग सांसदों, विधायकों से मिलेंगी
राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बुधवार को गुवाहाटी में सत्तारूढ़ भाजपा और उसके सहयोगी दलों असम गण परिषद (एजीपी) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के सांसदों एवं विधायकों से मुलाकात कर 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांगेंगी। मुर्मू मंगलवार रात मणिपुर की राजधानी इंफाल से केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ यहां पहुंचीं। यहां मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने उनका स्वागत किया।

भाजपा के सूत्रों ने बताया कि एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की असम यात्रा चुनाव के लिए उनके अभियान का हिस्सा है। एआईयूडीएफ अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल ने भी मुर्मू का समर्थन करने की घोषणा की है। एआईयूडीएफ के पास लोकसभा में अकेले सांसद के रूप में अजमल के अलावा राज्य विधानसभा में 15 विधायक हैं। असम से लोकसभा में भाजपा के नौ सांसद और राज्यसभा में चार सांसद हैं, जबकि राज्यसभा में एजीपी और यूपीपीएल के एक-एक सांसद हैं।

126 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में सत्तारूढ़ एनडीए के 78 विधायक हैं, जिसमें भाजपा के 62 विधायक हैं, जबकि उसके सहयोगी एजीपी और यूपीपीएल के पास क्रमशः नौ और सात हैं। उधर मुर्मू के ओडिशा दौरे से पहले सत्तारूढ़ बीजद के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को राज्य के विधायकों से उनके लिए समर्थन मांगा। पटनायक ने कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा से मुलाकात कर राष्ट्रपति चुनाव में ‘ओडिशा की बेटी’ के लिए उनकी पार्टी के विधायकों का समर्थन मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed