Sitaram Yechury: सीपीआईएम कार्यालय पहुंचकर सोनिया गांधी ने येचुरी को दी श्रद्धांजलि, चीन के राजदूत भी पहुंचे
वामपंथी नेताओं का पार्टी कार्यालय पहुंचना शुरू हो गया है। केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन भी सीताराम येचुरी के अंतिम दर्शनों के लिए दिल्ली स्थित सीपीआईएम कार्यालय पहुंचे हैं।
विस्तार
#WATCH | Congress Parliamentary Party Chairperson, Sonia Gandhi pays tribute to CPI(M) General Secretary Sitaram Yechury at the party office in Delhi.
विज्ञापनविज्ञापन
Sitaram Yechury passed away on 12th September at AIIMS, New Delhi. pic.twitter.com/zkRquloo2g — ANI (@ANI) September 14, 2024
रिसर्च के लिए एम्स को दान किया गया सीताराम येचुरी का पार्थिव शरीर
येचुरी का पार्थिव शरीर आज यानी शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक सीपीआईएम कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रहेगा। इसके बाद उनके शव को उनकी इच्छा के मुताबिक मेडिकल रिसर्च के लिए एम्स को सौंप दिया जाएगा। सीताराम येचुरी का गुरुवार दोपहर 3:05 बजे 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। परिवार ने उनके पार्थिव शरीर को शिक्षण और शोध उद्देश्यों के लिए एम्स, नई दिल्ली को दान कर दिया। सीताराम येचुरी को पहले 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें आईसीयू में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
छात्रसंघ के समय से राजनीति में रहे सक्रिय
सीताराम येचुरी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव और पार्टी के संसदीय समूह के नेता थे। उनका जन्म 12 अगस्त 1952 को चेन्नई में एक तेलुगु भाषी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्हें 2016 में राज्यसभा में सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। आपातकाल में जेएनयू में रहते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद वह लगातार तीन बार जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। 1984 में उनको सीपीआईएम की केंद्रीय समिति में शामिल किया गया था। 2015 में उनको पार्टी का महासचिव चुना गया और उसके बाद से इस पद पर बने हुए थे।
#WATCH | Mortal remains of CPI(M) General Secretary Sitaram Yechury, being taken to party office from his residence in Vasant Kunj, Delhi.
— ANI (@ANI) September 14, 2024
He passed away on 12th September at the AIIMS, New Delhi. He was suffering from a respiratory tract infection. pic.twitter.com/BCPYSuIGTz
#WATCH | Delhi: NCP-SCP chief Sharad Pawar pays tribute to CPI(M) General Secretary Sitaram Yechury at the party office in Delhi.
— ANI (@ANI) September 14, 2024
Sitaram Yechury passed away on 12th September at AIIMS, New Delhi pic.twitter.com/g3s8QRB5bB
मनीष सिसोदिया और संजय सिंह भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे
#WATCH दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और AAP नेता संजय सिंह CPI(M) के महासचिव सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि देने के लिए CPI(M) पार्टी कार्यालय पहुंचे। pic.twitter.com/ySoFCFzwil
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2024
CPI(M) के महासचिव सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने कहा, 'सीताराम येचुरी जी हमेशा याद रहेंगे, वे मेरे मित्र थे और देश के एक बड़े नेता थे। बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।'
#WATCH दिल्ली: CPI(M) के महासचिव सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने कहा, "सीताराम येचुरी जी हमेशा याद रहेंगे, वे मेरे मित्र थे और देश के एक बड़े नेता थे। बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।" pic.twitter.com/7EOe9Pkv5n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2024
चीन के राजदूत भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे
#WATCH | Chinese Ambassador to India Xu Feihong pays tribute to CPI(M) General Secretary Sitaram Yechury at the party office in Delhi.
— ANI (@ANI) September 14, 2024
Sitaram Yechury passed away on 12th September at AIIMS, New Delhi pic.twitter.com/60PmsjWwxb