सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sitharaman reached Mumbai for the meeting; Rupani said- the leader of the legislative party will be as per the

महायुति: बैठक के लिए मुंबई पहुंची सीतारमण; रुपाणी बोले- पार्टी की परंपरा के अनुसार ही होगा विधायक दल का नेता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 04 Dec 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
सार

महायुति गठबंधन के विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए आयोजित बैठक का हिस्सा बनने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ गुरजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी मुंबई पहुंचे। जहां रूपाणी ने कहा कि नवनिर्वाचित विधायकों से बातचीत के बाद विधायक दल का नेता चुना जाएगा।
 

Sitharaman reached Mumbai for the meeting; Rupani said- the leader of the legislative party will be as per the
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियों के बीच बुधवार को भाजपा विधायक दल की अहम बैठक है। बैठक के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री और गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी को मुंबई भेजा गया। जानकारी के अनुसार दोनों वरिष्ठ नेताओं को मुंबई केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया है। बता दें कि आज महाराष्ट्र भाजपा के दलों की बैठक होनी है, जिसमें विधयक दल का नेता चुना जाना है।
Trending Videos

 

चुनावी पार्टी की परंपरा के अनुसार चयन-रूपाणा
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री ने मुंख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मुबंई पहुंचने के बाद कहा कि नवनिर्वाचित विधायकों से बातचीत के बाद विधायक दल का नेता चुना जाएगा। उन्होंने कहा कि नेता का चुनाव पार्टी की परंपरा के अनुसार किया जाएगा और उसके बाद नाम की घोषणा की जाएगी। 

फडणवीस और शिंदे की मुलाकात
जानकारी के अनुसार इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार शाम को कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके सरकारी आवास वर्षा पर मुलाकात की। दोनों के बीच एक घंटे की बैठक का हालांकि विस्तृत ब्योरा प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसे भिन्न नजरिये से देख रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह भाजपा की ओर से उन्हें दिलासा देने का प्रयास है, वहीं कुछ का मानना है कि 5 दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण से संबंधित चर्चा के लिए यह मुलाकात थी।

आज उठेगा सीएम के नाम से पर्दा
महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है। भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए बुधवार को विधान भवन में सुबह बैठक होगी। इसके साथ ही नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अटकलों पर विराम लग जाएगा। महायुति सरकार का शपथग्रहण समारोह गुरुवार को आजाद मैदान में होगा। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के साथ दो उप मुख्यमंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

भाजपा नेता प्रसाद लाड ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नौ से दस केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। भाजपा शासित राज्यों के 19 मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी इसमें शिरकत करेंगे।
इस बीच, सीएम पद की रेस में आगे चल रहे देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर मंगलवार शाम मुलाकात की।
 
नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर
महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री का नाम भले ही सामने नहीं आया हो, लेकिन नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। भाजपा विधायक दल के नेता के चयन के लिए बुधवार को विधान भवन में पार्टी की बैठक है। बताया जाता है कि पांच दिसंबर को आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित करीब 2,000 वीवीआईपी शिरकत करेंगे।

दरअसल, विधानसभा चुनाव में 20 नवंबर को सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति की बंपर जीत के बाद से नई सरकार के गठन की कवायद चल रही है। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को आजाद मैदान में मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में राज्य के दो बार के मुख्यमंत्री रहे भाजपा के देवेंद्र फडणवीस को सबसे आगे माना जा रहा है। महायुति के तीनों घटकों में सरकार में मंत्रियों के विभागों को लेकर अब भी पेंच फंसा हुआ है।

शिंदे ने अस्पताल में करवाई स्वास्थ्य जांच
ठाणे। महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को एक निजी अस्पताल में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। शिंदे ने अस्पताल से लौटने के करीब दो घंटे बाद पत्रकारों को बताया, मैं यहां स्वास्थ्य जांच के लिए आया था। मेरी सेहत ठीक है। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि शिंदे को गले में तकलीफ थी। उन्हें बुखार और संक्रमण भी था। डॉक्टर ने कहा कि एहतियाती कारणों से शिंदे का एमआरआई भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed