{"_id":"69f42d5043620fa9900df711","slug":"software-engineer-commits-suicide-makes-serious-allegations-against-wife-in-19-page-suicide-note-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या, 19 पन्नों की सुसाइड नोट में पत्नी पर लगाए कई गंभीर आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Suicide: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या, 19 पन्नों की सुसाइड नोट में पत्नी पर लगाए कई गंभीर आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Riya Dubey
Updated Fri, 01 May 2026 10:04 AM IST
विज्ञापन
सार
हैदराबाद में एक 36 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कथित तौर पर झील में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक द्वारा छोड़े गए 19 पन्नों के सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी पर कई लोगों के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हैदाराबाद में एक 36 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कथित आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सीताराम के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उसने हैदराबाद स्थित हुसैन सागर झील में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद सामने आए 19 पन्नों के नोट में उसने अपनी पत्नी रेनुका पर कई लोगों के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है।
सीताराम ने नोट में यह भी दावा किया कि इन व्यक्तियों में से एक ने उसकी पत्नी के साथ निजी पलों का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसे बाद में रामणा नाम के व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर प्रसारित किया गया। इन वीडियो को देखने के बाद ही उसे कथित संबंधों की जानकारी मिली, जिससे वह गहरे मानसिक आघात में चला गया।
उसने यह भी आरोप लगाया कि एक व्यक्ति उसकी गैरमौजूदगी में कई बार उसके घर आता था। नोट में सीताराम ने अपने टूटे विश्वास और भावनात्मक पीड़ा का जिक्र करते हुए लिखा कि उसने हमेशा अपनी पत्नी का ख्याल रखा, लेकिन बदले में उसे धोखा मिला।
Trending Videos
पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि वह वैवाहिक विवाद और मानसिक तनाव के कारण यह कदम उठा रहा है। उसने अपनी पत्नी रेनुका पर आरोप लगाया कि पिछले डेढ़ साल में उसके तीन अलग-अलग पुरुषों के साथ संबंध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीताराम ने नोट में यह भी दावा किया कि इन व्यक्तियों में से एक ने उसकी पत्नी के साथ निजी पलों का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसे बाद में रामणा नाम के व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर प्रसारित किया गया। इन वीडियो को देखने के बाद ही उसे कथित संबंधों की जानकारी मिली, जिससे वह गहरे मानसिक आघात में चला गया।
उसने यह भी आरोप लगाया कि एक व्यक्ति उसकी गैरमौजूदगी में कई बार उसके घर आता था। नोट में सीताराम ने अपने टूटे विश्वास और भावनात्मक पीड़ा का जिक्र करते हुए लिखा कि उसने हमेशा अपनी पत्नी का ख्याल रखा, लेकिन बदले में उसे धोखा मिला।
पुलिस कर रही मामले की जांच
स्थानीय मीडिया के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सुसाइड नोट की सत्यता, पत्नी के कथित संबंधों और निजी वीडियो के प्रसार के आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन