फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhis security SPG Const Rakesh Kumar Verma has been traced near Tilak Marg

सोनिया गांधी की सुरक्षा में तैनात लापता एसपीजी कमांडो मिला

Wed, 06 Sep 2017 10:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Wed, 06 Sep 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
 Sonia Gandhis security SPG Const Rakesh Kumar Verma  has been traced near Tilak Marg
sonia gandhi

3 सितंबर से लापता कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सुरक्षा में तैनात एसपीजी कमांडो राकेश कुमार को पुलिस ने दिल्ली के तिलक मार्ग इलाके से ढूंढ निकाला है। पुलिस उससे अब पूछताछ करने में जुट गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक कमांडो राकेश कुमार 1 सितंबर को ड्यूटी पर आया था। जबकि 1 सितंबर को उसकी छुट्टी थी, लेकिन उसके बावजूद भी वह ड्यूटी पर आया था। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सुरक्षा में लगा एक एसपीजी कमांडो 3 सितंबर से लापता चल रहा था। कमांडो राकेश कुमार को 1 सितंबर से गांधी के आधिकारिक आवास पर अपनी ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बाद में पता चला की उस दिन उसकी छुट्टी थी। इसके बाद से ही सवाल उठने लगे कि जब उसकी छुट्टी थी तो वह उस दिन वर्दी में वहां क्यों पहुंचा था। पुलिस ने बताया कि 31 वर्षीय राकेश अपने दोस्त से मिलने के लिए गांधी के आवास से लगभग 11 बजे निकल गया। उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर और अपना फोन भी अपने साथ नहीं रखा था। जिसके चलते पुलिस उस तक पहुंच नहीं पा रही है। 

पढ़ेंः- सोनिया गांधी की सुरक्षा में तैनात SPG कमांडो लापता


बता दें कि राकेश अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ द्वारका में किराए के मकान में रहता था। जब वह 2 सितंबर को घर नहीं पहुंचा, तो परिवार वालों को लगा कि उसकी ड्यूटी बढ़ा दी गई है। लेकिन जब 3 सितंबर को भी राकेश का कोई पता नहीं चला तो परिवार को लगने लगा कि वह रिमोट लोकेशन पर चला गया होगा जहां मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं होगी। 

जब अगले दो दिनों तक भी राकेश की कोई खबर नहीं मिली तब उसका परिवार सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचा। वहां से भी कोई जानकारी न मिलने पर राकेश के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed