{"_id":"69e0c5f40ba0c2916c00c4b1","slug":"spicejet-plane-hits-akasa-air-aircraft-at-delhi-airport-both-planes-grounded-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivam Garg
Updated Thu, 16 Apr 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली एयरपोर्ट पर टैक्सीइंग के दौरान स्पाइसजेट विमान ने अकासा एयर के प्लेन को टक्कर मार दी। घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ, दोनों विमानों को एहतियातन ग्राउंड कर दिया गया।
दो विमान के पंख आपस में टकराए
- फोटो : वीडियो ग्रैब/एक्स
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब टैक्सीइंग के दौरान स्पाइसजेट का एक विमान अकासा एयर के विमान से टकरा गया। इस घटना में दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा, हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट का B737-700 विमान रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी उसका दाहिना विंगलेट दूसरे विमान से टकरा गया। इस टक्कर से दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान हुआ। फिलहाल तकनीकी जांच जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
अकासा एयर की फ्लाइट वापस बाय पर लौटी
16 अप्रैल 2026 को दिल्ली से हैदराबाद जा रही अकासा एयर की उड़ान QP 1406 को तकनीकी और परिचालन कारणों से वापस बे (bay) पर लौटना पड़ा। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जब अकासा एयर का विमान खड़ा था, उसी समय किसी अन्य एयरलाइन के विमान ने उससे संपर्क (टक्कर जैसी स्थिति) कर ली।
अकासा एयरलाइन की ओर से बताया गया है कि सभी यात्री और चालक दल पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें समय पर विमान से उतार लिया गया। अकासा एयर ने यह भी कहा है कि उनके ग्राउंड स्टाफ यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था कर रहे हैं।
अन्य वीडियो:-
Trending Videos

Akasa Air’s aircraft operating flight QP 1406 from Delhi to Hyderabad had to return to the bay on April 16, 2026. Preliminary information indicates that Akasa’s aircraft was stationary when another airline’s aircraft made contact with it. All passengers and crew were safely… pic.twitter.com/SDHY7NCSLh
— ANI (@ANI) April 16, 2026
अकासा एयरलाइन की ओर से बताया गया है कि सभी यात्री और चालक दल पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें समय पर विमान से उतार लिया गया। अकासा एयर ने यह भी कहा है कि उनके ग्राउंड स्टाफ यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था कर रहे हैं।
अन्य वीडियो:-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन