सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sri Lankan foreign minister Ali Sabry said India helped Sri Lanka more than any other country

Sri lanka: हमारे बुरे समय में भारत ने अन्य देशों से ज्यादा मदद की, कार्यक्रम में बोले श्रीलंका के विदेश मंत्री

एएनआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 08 Mar 2023 03:28 PM IST
विज्ञापन
सार

India Sri lanka News: श्रीलंका के विदेश मंत्री साबरी ने कहा कि भारत सरकार ने देश को आर्थिक संकट से उबारने में मदद के लिए कुछ साहसिक फैसले लिए, वहीं भारतीय जनता भी श्रीलंका का समर्थन करने के लिए आगे आई जो एक बड़ी बात थी। उन्होंने भारत को असली दोस्त भी कहा। 
 

Sri Lankan foreign minister Ali Sabry said India helped Sri Lanka more than any other country
Sri Lanka Foriegn Minister Ali Sabry - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार

India Sri lanka News: पिछला साल श्रीलंका के लिए सबसे बुरा दौर लेकर आया। आर्थिक आफत ने जैसे श्रीलंका की नींव को ही हिला के रख दिया था। प्रधानमंत्री से लेकर अन्य बड़े नेता भी देश छोड़कर चले गए थे और विरोध-प्रदर्शन करते हुए जनता ने राष्ट्रपति संसद भवनों पर अपना कब्जा कर लिया था। लेकिन अब भारत के विषय में श्रीलंका के विदेश मंत्री साबरी (Ali Sabry) ने बड़ी बात कही है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि जब हम  एक अभूतपूर्व संकट से जूझ रहे थे तो भारत ने किसी भी अन्य देश की तुलना में श्रीलंका की अधिक मदद की। 

Trending Videos


भारतीय जनता भी श्रीलंका का समर्थन में आगे आई
श्रीलंका के विदेश मंत्री साबरी ने रायसीना डायलॉग 'आइडियाज पॉड' के दौरान कहा कि भारत सरकार ने देश को आर्थिक संकट से उबारने में मदद के लिए कुछ साहसिक फैसले लिए, वहीं भारतीय जनता भी श्रीलंका का समर्थन करने के लिए आगे आई जो एक बड़ी बात थी। उन्होंने भारत को असली दोस्त भी कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत हमारा असली दोस्त
अली साबरी ने मंगलवार को जारी पोडकास्ट में कहा कि बुरा समय आने पर आपके असली दोस्तों की परीक्षा होती है। भारत हमारे साथ खड़ा रहा, जरूरत में एक दोस्त की जरूरत होती जो हमारे लिए मौजूद था। इसलिए हम भारत के बहुत आभारी हैं, कि उसने हमारे लिए क्या किया है।

भारत ने हमारे पक्ष में महत्वपूर्ण फैसले लिए
श्रीलंका के विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि भारत सरकार ने श्रीलंका ( एक द्वीप राष्ट्र) को लगभग 3.9 बिलियन द्विपक्षीय ऋण और मान्यता प्रदान करके कुछ बहुत ही साहसिक, निर्णायक फैसले लिए। उन्होंने आगे कहा कि यह वह रेखा है जिसने श्रीलंका को एक और दिन के लिए लड़ाई लड़ने की जीवन रेखा दी, जिसने शायद दिवालिया देश को गुमनामी से बचा लिया। 

भारत शुरुआत में ही हमारी मदद करना शुरू कर दिया था
श्रीलंका को कर्ज में डूबने से बचाने के भारत के प्रयास को याद करते हुए साबरी ने कहा कि भारत ने शुरुआत में ही हमारी मदद करना शुरू कर दिया था। उन्होंने आगे कहा कि भारत की मदद अन्य देशों की तुलना में अधिक थी। भारत ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष को वित्तीय आश्वासन भेजा, संकटग्रस्त द्वीप राष्ट्र के ऋण पुनर्गठन कार्यक्रम को आधिकारिक रूप से समर्थन देने वाला श्रीलंका का पहला लेनदार बन गया। ये भारत की वजह से ही हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed