सब्सक्राइब करें

आज दिखाई देगा 'सुपर ब्लड वुल्फ मून', जानें समय और खासियत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 20 Jan 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
Super blood wolf moon: Know all about this eclipse
blood moon

साल 2019 का दूसरा ग्रहण 20 जनवरी को पड़ेगा। ग्रहण 20 से 21 जनवरी तक रहेगा। यह एक अद्भुत खगोलीय घटना होगी। इस दौरान फुल मून (पूर्णिमा) तो होगी ही और चांद पूरी तरह से लालिमा से बिखरा हुआ नजर आएगा। इसी कारण इसे रेड मून भी कहा जा रहा है। हालांकि ये भारत में नहीं दिखेगा। 

loader
Trending Videos
Super blood wolf moon: Know all about this eclipse
Super Blood Wolf Moon Eclipse
सुपर मून तब होता है जब चांद धरती के काफी करीब हो। जनवरी के फुल मून यानी पूर्ण चंद्रमा को पारंपरिक तौर पर वुल्फ मून कहा जाता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण में चांद पूरी तरह से काला नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Super blood wolf moon: Know all about this eclipse
blood moon
20 जनवरी को 2019 का पहला फुल मून दिखेगा और इसी दिन साल का पहला चंद्रग्रहण होगा। इसे सुपर ब्लड मून इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इस ग्रहण से चांद बाकी दिनों के मुकाबले 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा चमकीला रहता है। वायुमंडल में जितना अधिक प्रदूषण होता है चांद भी उतना ही लाल चमकता है।
Super blood wolf moon: Know all about this eclipse
Blood Moon Eclipse
कहां-कहां दिखेगा?

नेशनल ज्योग्राफिक की रिपोर्ट के अनुसार, पूरे पश्चिमी गोलार्ध में लोग ग्रहण के सभी या कुछ भाग को देख सकेंगे। उत्तरी अमेरिका, सेंट्रल अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के लोग सुपर वुल्फ रेड मून के सभी चरणों को अच्छे से देख पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया और एशिया जिसमें भारत भी शामिल है, में ये नजारा देखने को नहीं मिलेगा। इससे पहले जनवरी के पहले हफ्ते में हुआ सोलर इक्लिप्स भी भारत में देखने को नहीं मिला था। 
विज्ञापन
Super blood wolf moon: Know all about this eclipse
blood moon
क्या होगा समय?

भारतीय समयानुसार ये ग्रहण 20 जनवरी की रात 11:41 बजे शुरू होगा और 21 जनवरी की सुबह 10:11 बजे तक रहेगा। ये समय केवल पूर्ण चंद्र ग्रहण का है। वहीं इसकी प्रक्रिया का समय तीन-चार घंटे तक है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed