सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Monday 16 Feb Hearing Kuldeep Sengar Sonam Wangchuk data protection law SC Updates Today News

Supreme Court: डेटा संरक्षण कानून 2023 पर सरकार से जवाब तलब; कुलदीप सेंगर-सोनम वांगचुक मामले पर भी सुनवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: लव गौर Updated Mon, 16 Feb 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court Monday 16 Feb Hearing Kuldeep Sengar Sonam Wangchuk data protection law SC Updates Today News
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (डीपीडीपी) अधिनियम, 2023 के कई प्रावधानों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया। पत्रकार नितिन सेठी द्वारा दायर याचिका में तर्क दिया गया है कि नई डेटा व्यवस्था सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम को गंभीर रूप से कमजोर करती है और केंद्र को व्यक्तिगत डेटा पर 'व्यापक शक्तियां' प्रदान करती है।
Trending Videos


मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और विपुल एम पंचोली की पीठ ने अधिनियम की कानूनी जटिलताओं की जांच करने पर सहमति जताते हुए, विवादित प्रावधानों पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया। याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करते हुए अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर ने कहा कि निजता की रक्षा करने के अपने प्रयास में अधिनियम में सटीक कार्यप्रणाली का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ वकील ने कहा, 'छेनी का इस्तेमाल करने के बजाय, (विधानमंडल ने) हथौड़े का इस्तेमाल किया है और इस तरह (आरटीआई को) करारा प्रहार किया है। याचिका में कहा गया है कि डीपीडीपी अधिनियम व्यक्तिगत जानकारी के प्रकटीकरण पर पूर्णतः रोक लगाता है, जिससे आरटीआई अधिनियम द्वारा स्थापित पारदर्शिता ढांचा प्रभावी रूप से समाप्त हो जाता है।

इन दो मामलों पर होगी सुनवाई
वहीं सुप्रीम कोर्ट में उन्नाव दुष्कर्म मामले में कुलदीप सेंगर के खिलाफ सीबीआई की अर्जी पर सुनवाई करेगा। इसी के साथ क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की हिरासत को चुनौती देने वाली अर्जी पर भी शीर्ष अदालत सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed