फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Supreme Court Takes Suo Motu Cognisance of Twisha Sharma Dowry Death Case, Hearing on May 25

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मामले को सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, सीजेआई 25 मई को करेंगे सुनवाई

Sat, 23 May 2026 09:58 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 23 May 2026 09:58 PM IST
सार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। सीजेआई सूर्यकांत की बेंच 25 मई को मामले की सुनवाई करेगी। इस हाई-प्रोफाइल केस में शनिवार को आरोपी समर्थ सिंह को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Supreme Court Takes Suo Motu Cognisance of Twisha Sharma Dowry Death Case, Hearing on May 25
सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामला अब देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। कोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए इसे गंभीर माना है। अब इस केस की सुनवाई 25 मई को भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी। 

विज्ञापन


लाइव लॉ के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 'मैट्रिमोनियल होम में युवा महिला की अप्राकृतिक मृत्यु में कथित संस्थागत पूर्वाग्रह और प्रक्रियात्मक विसंगतियों के संबंध में' शीर्षक से स्वतः संज्ञान लिया है। इसका मतलब है कि कोर्ट ने बिना किसी औपचारिक अपील के खुद ही मामले की जांच और सुनवाई शुरू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


यह मामला मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित कटारा हिल्स स्थित निवास से जुड़ा है, जहां 12 मई को त्विषा शर्मा का शव उनके ससुराल में मिला था। त्विषा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं और उनकी शादी कुछ महीने पहले ही अधिवक्ता समर्थ सिंह से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्विषा के पति समर्थ सिंह को सात दिन की रिमांड पर भेजा गया 
बता दें, इस हाई-प्रोफाइल केस में शनिवार को आरोपी समर्थ सिंह को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। भोपाल जिला अदालत में सुनवाई शुरू होते ही पुलिस ने आरोपी की 7 दिन की रिमांड की मांग की। पुलिस ने कहा कि मामले में स्पॉट वेरिफिकेशन कराना है, अन्य साक्ष्यों की जब्ती करनी है और विस्तृत बयान दर्ज करने हैं, इसलिए पुलिस कस्टडी जरूरी है। कोर्ट ने पुलिस की दलील मानते हुए 7 दिन की पुलिस रिमांड को मंजूरी दे दी।

सास गिरिबाला सिंह अब खुद करेंगी कोर्ट में पैरवी
सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह अब अपनी बहू त्विषा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में स्वयं अदालत में पैरवी करेंगी। अब तक उनका पक्ष रख रहे अधिवक्ता इनोश जॉर्ज कार्लो ने मीडिया विवाद के बाद केस से स्वयं को अलग कर लिया है। इसके बाद गिरिबाला सिंह ने खुद अदालत में अपना पक्ष रखने का निर्णय लिया है। त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद दर्ज प्रकरण में गिरिबाला सिंह को दहेज हत्या का आरोपी बनाया गया है। 

दिल्ली एम्स के डॉक्टर करेंगे दोबारा पोस्टमॉर्टम
दिल्ली एम्स से फोरेंसिक विभाग के 4 डॉक्टरों की टीम भोपाल भेजी जा रही है। यह टीम शव की जांच करेगी और दोबारा पोस्टमॉर्टम से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को अंजाम देगी। बताया गया है कि टीम अपनी रिपोर्ट एम्स फोरेंसिक चीफ डॉ. सुधीर गुप्ता को सौंपेगी। इसके बाद डॉ. गुप्ता रिपोर्ट का विश्लेषण कर अंतिम रिपोर्ट तैयार करेंगे।


मप्र सरकार ने दिया सीबीआई जांच का आदेश
मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इसकी सीबीआई जांच कराने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेज दिया है। इससे पहले 20 मई को त्विषा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा कुछ रिटायर्ड सैनिकों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले थे। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed