सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Assembly Election Nomination Process Begins ECI Strict Guidelines Issued for Candidates

Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन आज से शुरू, उम्मीदवारों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 30 Mar 2026 09:59 AM IST
विज्ञापन
सार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन आज से शुरू हो गया है। उम्मीदवार छह अप्रैल तक अपने पर्चे भर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं, जिसमें सीमित वाहनों और लोगों की अनुमति शामिल है। राज्य में मतदान 23 अप्रैल को और नतीजे 4 मई को आएंगे।

Tamil Nadu Assembly Election Nomination Process Begins ECI Strict Guidelines Issued for Candidates
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन आज से शुरू - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया आज यानी सोमवार से शुरू हो गई है। चुनाव के इस महत्वपूर्ण चरण को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए चुनाव अधिकारियों ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
Trending Videos


क्या बोले अधिकारी?
अधिकारियों ने बताया कि नामांकन दाखिल करने आने वाले उम्मीदवारों को सभी नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। एक उम्मीदवार के साथ अधिकतम तीन वाहन ही आ सकते हैं। इन वाहनों को चुनाव अधिकारी (रिटर्निंग ऑफिसर) के दफ्तर से कम से कम 100 मीटर की दूरी पर खड़ा करना होगा। इसके अलावा, दफ्तर के अंदर केवल उम्मीदवार और उनके साथ आने वाले अधिकतम तीन लोगों को ही जाने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन के लिए आठ दिन का समय
नामांकन के लिए कुल आठ दिन का समय तय किया गया है। हालांकि, बीच में सार्वजनिक छुट्टियां होने की वजह से उम्मीदवारों को फॉर्म जमा करने के लिए केवल चार कार्य दिवस ही मिलेंगे। इसलिए प्रशासन ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आखिरी समय की परेशानियों से बचने के लिए समय रहते अपनी तैयारी पूरी कर लें।

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट: अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेगी कीमती धातुओं की चाल, अधिक उतार-चढ़ाव की उम्मीद नहीं

चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भरने का विकल्प भी दिया है। लेकिन अधिकारियों ने यह साफ कर दिया है कि ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद भी उम्मीदवार को उसकी भौतिक प्रतियां खुद जाकर चुनाव अधिकारी को सौंपनी होगी। यह काम तय समय सीमा के भीतर ही करना होगा।

फॉर्म भरते समय दे विशेष ध्यान
अधिकारियों ने नामांकन फॉर्म भरते समय सटीकता पर विशेष जोर दिया है। उम्मीदवारों को अपना नाम और अन्य व्यक्तिगत जानकारी बिल्कुल सही भरनी होगी। जानकारी गलत होने पर नामांकन रद्द किया जा सकता है। इस बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर हर उम्मीदवार की रंगीन फोटो भी दिखाई देगी। इसके लिए उम्मीदवारों को नामांकन पत्र के साथ अपनी एक नई फोटो लगानी होगी, जो पिछले तीन महीनों के भीतर खिंचवाई गई हो।

छह अप्रैल तक होगा नामांकन
उम्मीदवारों को अपनी योग्यता और अन्य विवरणों वाला एक शपथ पत्र भी जमा करना होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख छह अप्रैल है और दोपहर तीन बजे तक ही फॉर्म लिए जाएंगे। इसके बाद सात अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जो उम्मीदवार अपना नाम वापस लेना चाहते हैं, वे 9 अप्रैल तक ऐसा कर सकते हैं। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा और चार मई को नतीजों की घोषणा की जाएगी। चुनाव अधिकारियों ने कहा है कि नामांकन प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed