तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के दबाव के बाद DMK का बड़ा एलान, सीट-शेयरिंग समिति बनाने की तारीख घोषित की
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर डीएमके ने सीट-शेयरिंग वार्ता शुरू करने के लिए समिति बनाने की घोषणा की। कांग्रेस पहले से बातचीत में आगे थी, लेकिन डीएमके की देरी पर नाराजगी जताई। पार्टी ने एलान किया है कि 22 फरवरी से वार्ता शुरू होगी, ताकि चुनावी तैयारी समय पर पूरी हो सके।
विस्तार
तमिलनाडु में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत में गर्माहट बढ़ गई है। चुनावी रण में राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी तेज कर दी है। इसी बीच तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके ने शीट शेयरिंग को लेकर बड़ी घोषणा की है। पार्टी ने कहा कि वह सीट-शेयरिंग वार्ता शुरू करने के लिए एक समिति बनाएगी। यह समिति 22 फरवरी से अपने काम की शुरुआत करेगी। बता दें कि इससे पहले डीएमके का प्रमुख सहयोगी कांग्रेस ने इस बात पर चिंता जताई थी कि चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे पर बातचीत शुरू नहीं हुई है।
कांग्रेस का कहना था कि उसने बातचीत शुरू करने की पहल की थी, लेकिन डीएमके की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। कांग्रेस के टीएनसीसी और एआईसीसी इन-चार्ज नेता गिरीश चोडंकर ने कहा कि वह दिसंबर 2025 में डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन से मिलकर बातचीत करने के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाई थी। लेकिन डीएमके की ओर से अब तक कोई समिति गठित नहीं की गई।
ये भी पढ़ें:- वंदे मातरम पर नई गाइडलाइन: अब जन गण मन से पहले 3.10 मिनट तक बजेगा राष्ट्रगीत, गायन के दौरान खड़े रहना अनिवार्य
कांग्रेस नेता ने बताया दुखद
गिरीश चोडंकर ने इस पूरे मामले को लेकर कहा कि यह दुखद है क्योंकि सीटों और उम्मीदवारों के बंटवारे की जल्दी तय करना जरूरी था, ताकि चुनावी तैयारी समय पर हो सके। वहीं टीएनसीसी प्रमुख के सेल्वापेरुंथागई ने भी कहा कि बातचीत जल्दी शुरू करना जरूरी है, और अंतिम समय में सीटें तय करना चुनावी तैयारी को प्रभावित कर सकता है।
डीएमके ने क्या कहा, समझिए
वहीं इस मामले में डीएमके पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में व्यस्त हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अपडेट पूरा हो चुका है। पार्टी के जिला सचिव, सांसद, विधायक और अन्य पदाधिकारी लगातार सदस्यता अभियान, बूथ एजेंट प्रशिक्षण और अन्य चुनावी गतिविधियों में लगे हैं। पार्टी ने यह भी कहा कि महिला विंग के सदस्य जल्द ही डोर-टू-डोर अभियान शुरू करेंगे। चुनावी तैयारी के साथ-साथ सरकार की योजनाओं और कल्याण कार्यों पर भी काम जारी है।
ये भी पढ़ें:- Canada School Shooting: कनाडा के स्कूल में गोलीबारी, हमलावर समेत दस की मौत; शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा
अब समझिए चुनावी घोषणा पत्र और बजट
गौरतलब है कि डीएमके ने चुनावी घोषणापत्र तैयार करने के लिए एक समिति बनाई है जो तमिलनाडु का दौरा कर रही है और लोगों की जरूरतों और सुझावों को जमा कर रही है। अब तक 75,000 सुझाव और अनुरोध प्राप्त हो चुके हैं। पार्टी के बयान के अनुसार तमिलनाडु का अंतरिम बजट 17 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा, और इसके बाद इसका चर्चा सत्र होगा।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.