सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu cm Stalin condemns Dharmendra Pradhan for alleged NEP 3-language education policy accused blackmail

Stalin: 'तमिल लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे', सीएम स्टालिन ने शिक्षा मंत्री पर लगाया 'ब्लैकमेल' करने का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, स्टालिन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 16 Feb 2025 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य भारतीय संघ का गठन करते हैं और शिक्षा संविधान की समवर्ती सूची में शामिल है और राज्य सरकार का विषय है। इसलिए केंद्र सरकार इसे अपना विशेष अधिकार क्षेत्र नहीं कह सकती।

 

tamil nadu cm Stalin condemns Dharmendra Pradhan for alleged NEP 3-language education policy accused blackmail
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कथित तौर पर यह रुख अपनाया है कि जब तक तमिलनाडु राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) और तीन भाषा फार्मूले को स्वीकार नहीं कर लेता, तब तक केंद्र सरकार की तरफ से उसे फंड नहीं दिया जाएगा। 15 फरवरी को वाराणसी में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कथित तौर पर यह बात कही। प्रधान ने कथित तौर पर कहा कि तमिलनाडु को भारतीय संविधान की शर्तों पर आना होगा और तीन भाषा नीति को अपनाना होगा, क्योंकि यही कानून है।
Trending Videos


शिक्षा मंत्री के बयान पर भड़के सीएम स्टालिन
शिक्षा मंत्री के उस बयान की वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा करते हुए तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने इसे अस्वीकार्य बताया और कहा कि तमिलनाडु के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। स्टालिन ने धर्मेंद्र प्रधान पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'राज्य ने केंद्र से अपना हक मांगा है, जो उसका अधिकार है और अगर केंद्रीय मंत्री अहंकार से बात करते हैं, जैसे कि ये देश उनकी निजी संपत्ति है, तो उस स्थिति में दिल्ली को तमिल लोगों के चरित्र का सामना करना पड़ेगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


'शिक्षा, राज्य का विषय, केंद्र को अधिकार नहीं'
स्टालिन ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान साफ करें कि कौन सा संवैधानिक प्रावधान अंग्रेजी, संबंधित क्षेत्रीय भाषा और हिंदी की तीन भाषा नीति को अनिवार्य बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य भारतीय संघ का गठन करते हैं और शिक्षा संविधान की समवर्ती सूची में शामिल है और राज्य सरकार का विषय है। इसलिए केंद्र सरकार इसे अपना विशेष अधिकार क्षेत्र नहीं कह सकती। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन के बीच बीते कई दिनों से जुबानी जंग जारी है। बीते दिनों राष्ट्रीय शिक्षा नीति को तमिलनाडु में लागू करने से स्टालिन के इनकार पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नाराजगी जाहिर की थी। वहीं स्टालिन, केंद्र सरकार पर जबरन राज्य में इसे लागू करने का आरोप लगा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed