सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The body of a 10th-grade student from Kerala was found. She had come to Karnataka with 40 family members

Karnataka: केरल की 10वीं की छात्रा की लाश मिली, तीन दिन पहले परिवार के 40 लोगों के साथ आई थी कर्नाटक घूमने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 10 Apr 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार

केरल की 10वीं की छात्रा की लाश शुक्रवार को मिली है। छात्रा तीन दिन पहले परिवार के सात कर्नाटक घूमने आई थी। 

The body of a 10th-grade student from Kerala was found. She had come to Karnataka with 40 family members
मृत शव सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केरल की कक्षा 10 की एक छात्रा शुक्रवार को शव मिला। वह तीन स लापता थी। दरअसल, छात्रा चंद्रद्रोणा पर्वत श्रृंखला में स्थित मानिक्यधारा जलप्रपात की परिवार के साथ घूमने गई थी। यह जानकारी पुलिस ने दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान कुमारी श्रीनंदा के रूप में हुई है, जो मंगलवार शाम से चंद्रद्रोणा पहाड़ियों में ट्रेकिंग के लिए गई थीं और तब से लापता थीं। चिक्कमगलुरु के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार दयामा ने पीटीआई को बताया "शव मिल गया है और महिला के कपड़े सुरक्षित हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और आगे की प्रक्रिया चल रही है।"

Trending Videos


यह भी पढ़ें-  कुणाल कामरा विवाद: अब कॉमेडियन के समर्थन में आए संजय राउत, कहा- मजाक और अपमान के बीच का फर्क समझे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन से थी गायब

पुलिस ने बताया कि लड़की उन करीब 40 रिश्तेदारों के समूह का हिस्सा थी, जो पलक्कड़ से आए थे। पुलिस के अनुसार, वह मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे अपने परिवार के साथ झरने पर गई थी, तभी से लापता हो गई। परिवार ने रात करीब 8 बजे तक उसकी तलाश की और फिर अधिकारियों को सूचना दी। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग के कर्मियों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। लड़की का पता लगाने के लिए थर्मल ड्रोन तैनात किए गए। आपदा प्रबंधन टीमें भी इस अभियान में शामिल हुईं।

हाल ही में कोडगु जिले में एक अलग घटना में, केरल की एक 36 वर्षीय महिला ताडियांडामोल पहाड़ियों में ट्रेकिंग करते समय लापता हो गई थी। बाद में उसे ढूंढ लिया गया और उसके परिवार से मिला दिया गया।


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed