सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   This will be Nitin Nabin's challenge after becoming the acting national president.

Nitin Nabin: यहां होगी नितिन नबीन की पहली अग्निपरीक्षा, पार्टी नेताओं ने बताया इससे कैसे निपटेंगे नए प्रमुख

डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 16 Dec 2025 04:27 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के सामने आने वाले वक्त में कई चुनौतियां हैं। अगले साल की शुरुआत में बंगाल में चुनाव होने हैं। नबीन की पहली कठिन परीक्षा ये चुनाव होंगे। आइये जानते हैं नबीन की चुनौतियों पर पार्टी के नेताओं का क्या कहना है...

This will be Nitin Nabin's challenge after becoming the acting national president.
नितिन नबीन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष  नितिन नबीन के सामने कई चुनौतियां हैं। पांच बार के विधायक और छत्तीसगढ़ के प्रभारी नितिन नबीन के पास अब तक राष्ट्रीय राजनीति का कोई बड़ा अनुभव नहीं है। हालांकि, उनके सामने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण भी है। भाजपा ने जब उन्हें गुजरात का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया, तब तक वे विधायक भी नहीं थे। इसी तरह जब उन्हें भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित किया था, तब तक उन्होंने केंद्रीय राजनीति में कोई बड़ी भूमिका नहीं निभाई थी। वे कभी संसद के सदस्य भी नहीं रहे थे। लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद वे करिश्माई प्रधानमंत्री साबित हुए हैं। 
Trending Videos


नितिन नबीन की सबसे बड़ी चुनौती पश्चिम बंगाल चुनाव
पार्टी अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन की सबसे पहली चुनौती पश्चिम बंगाल के चुनाव होने वाले हैं। यहां ममता बनर्जी और एक पार्टी के तौर पर तृणमूल कांग्रेस उनके लिए कड़े प्रतिद्वंदी साबित होने जा रहे हैं। इसके अलावा दक्षिण के राज्यों में भाजपा की पैठ बनाना नितिन नबीन की चुनावी और सांगठनिक क्षमता का बड़ा लिटमस टेस्ट साबित होने वाला है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पूर्वांचली, वहीं भाजपा की जीत, पश्चिम बंगाल भी जीतेंगे- संतोष ओझा 
दिल्ली भाजपा में पूर्वांचल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतोष ओझा ने अमर उजाला से कहा कि नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पूरे देश में बहुत सकारात्मक संदेश गया है। पूर्वांचल भाजपा का गढ़ बना हुआ है। यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली और महाराष्ट्र तक जहां भी पूर्वांचल के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं, वे भाजपा को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि अब पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की जीत होगी। 

नितिन नबीन साबित होंगे श्रेष्ठ अध्यक्ष- यशपाल कैंतुरा 
भाजपा पार्षद यशपाल कैंतुरा ने अमर उजाला से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनाये जाने के समय भी लोगों ने सवाल खड़े किए थे। लेकिन उन्होंने साबित कर दिया कि जनता की भलाई करने के मामले में उनसे बेहतर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कोई दूसरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा बहुत अनुशासित संगठन है। यह कार्यकर्ताओं के सहयोग, आंतरिक अनुशासन और जनता की सेवा करने के भाव से आगे चलता है। 

जेन जी वाले सवाल का मिला जवाब- राजकुमार भाटिया 
नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत करने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे पार्टी के विधायक राजकुमार भाटिया ने कहा कि यह पार्टी का नए युग में प्रवेश करने जैसा कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने यह दिखा दिया है कि वे केवल कार्यकर्ताओं को आदेश देकर काम ही नहीं कराते हैं, बल्कि उन्हें आगे बढ़ाकर स्वयं उनके साथ मिलकर काम करने के लिए भी तैयार रहते हैं। राजकुमार भाटिया ने किहा कि कुछ ही समय पहले विपक्ष के कुछ लोग यह सवाल कर रहे थे कि देश का जेन जी मोदी के साथ नहीं है। लेकिन पीएम मोदी और अमित शाह ने केवल 45 वर्ष के युवा नितिन नबीन को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर यह दिखा दिया है कि वे देश की युवा आबादी के प्रति क्या सोच रखते हैं।

देश के हर कोने तक पहुंचेगी भाजपा- करनैल सिंह 
शकूरबस्ती से भाजपा विधायक करनैल सिंह ने अमर उजाला से कहा कि नितिन नबीन के अध्यक्ष बनने से पूरे देश में बेहतर संदेश गया है। पार्टी ने उत्तर में अपना अच्छा विकास किया है। अब पार्टी का लक्ष्य देश के दक्षिणी राज्यों में भी अपनी पहुंच को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि इससे जनता की सेवा को नया आयाम मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed