{"_id":"6a43b91dc6c0123ae1035f9f","slug":"tmc-leader-jahangir-khan-60-properties-documents-found-income-source-probe-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहांगीर खान की बढ़ीं मुश्किलें: एसआईटी के हाथ लगे 60 संपत्तियों के दस्तावेज, अवैध आय के स्रोत की जांच तेज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जहांगीर खान की बढ़ीं मुश्किलें: एसआईटी के हाथ लगे 60 संपत्तियों के दस्तावेज, अवैध आय के स्रोत की जांच तेज
Tue, 30 Jun 2026 06:11 PM IST
राहुल कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 30 Jun 2026 06:11 PM IST
सार
तृणमूल नेता जहांगीर खान से जुड़े मामले में जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। एसआईटी को करीब 60 संपत्तियों के दस्तावेज मिलने का दावा किया गया है। अब जांच एजेंसियां संपत्तियों के स्वामित्व, वित्तीय लेनदेन और आय के स्रोत की गहन पड़ताल कर रही हैं।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांगीर खान
- फोटो : आईएएनएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फलता से जुड़े तृणमूल नेता जहांगीर खान और उनकी पत्नी के खिलाफ चल रही जांच में विशेष जांच दल (एसआईटी) के हाथ करीब 60 संपत्तियों के दस्तावेज लगने का दावा किया गया है। जांच एजेंसियां इन संपत्तियों के स्वामित्व, खरीद-फरोख्त और धन के स्रोत की गहन पड़ताल कर रही हैं।
विज्ञापन
वित्तीय लेनदेन की भी जांच
सूत्रों के मुताबिक, बरामद दस्तावेजों में जमीन, मकान, फ्लैट समेत कई अचल संपत्तियां शामिल हैं। एसआईटी यह पता लगाने में जुटी है कि ये संपत्तियां किस प्रकार अर्जित की गईं, क्या इन्हें विधिवत खरीदा गया था या किसी दबाव में हासिल किया गया। इसके साथ ही संपत्तियों की खरीद में इस्तेमाल धन का स्रोत और संबंधित वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि इन संपत्तियों के पहले मालिक कौन थे, उन्हें किस कीमत पर खरीदा गया और खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज कानून के अनुरूप हैं या नहीं। जरूरत पड़ने पर संबंधित बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता ने फलता थाने में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि जहांगीर खान और उनके परिवार ने अवैध तरीके से बड़ी मात्रा में संपत्ति अर्जित की है तथा संदिग्ध वित्तीय लेनदेन किए हैं। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जहांगीर खान 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में फलता सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार थे।
चुनाव से पहले उन पर जबरन वसूली, धमकी और अन्य आरोप लगे थे। बाद में वह चुनाव मैदान से हट गए। इसके बाद नेपाल सीमा के पास से उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उनकी पत्नी को भी एक अलग मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद दस्तावेज इस मामले की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकते हैं। सभी संपत्तियों का सत्यापन किया जा रहा है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अभी तक जांच एजेंसियों ने संपत्तियों के मूल्य या उनके अवैध होने संबंधी किसी निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।