{"_id":"57cd3a664f1c1b3d3b317388","slug":"tn-mlas-turn-assembly-into-concert-hall-in-amma-s-praise","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखें, 'अम्मा' को खुश करने के लिए क्या-क्या करते हैं विधायक-सांसद!","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देखें, 'अम्मा' को खुश करने के लिए क्या-क्या करते हैं विधायक-सांसद!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Sep 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
जयललिता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईएडीएमके चीफ और तमिलनाडु की सीएम जयललिता को खुश करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में होड़ सी लगी है। कोई गीत-गजल गाकर उन्हें खुश करने की कोशिश करता है तो कोई उनके पैर छुकर। बीते शुक्रवार को तमिलनाडु की 15वीं विधानसभा के पहले सत्र का समापन हुआ तो विधायकों ने मुख्यमंत्री की तारीफ में खूब गीत गाए। सदन में अपने भाषणों और प्रश्नों के जवाब देने के दौरान जयललिता की तारीफ में विधायकों व मंत्रियों ने एआईएडीएमके के संस्थापक एमजीआर की फिल्मों के कई गीत गाए। कृषि मंत्री डी. डोरईकन्नू ने एक सवाल का जवाब देते हुए एमजीआर की फिल्म 'विवासई' का गाना 'विवासई विवासई (किसान, किसान)' गाया तो स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर ने सीएम की तारीफ करने के लिए विधानसभा में शिवाजी गणेशन की फिल्म 'बाबू' का गाना प्रस्तुत किया। विधायक सी विजयकुमार ने भगवान मुरुगन की प्रशंसा में लिखे गीत के बोल बदलकर 'अम्मा' की तारीफ में गढ़ दिए। आगे देखें कैसे-कैसे अम्मा को खुश करने की कोशिश करते रहे हैं पार्टी के नेता...
जब राज्यसभा में गाया 'कश्मीर, सुंदर कश्मीर'
राज्य सभा सांसद ए नवनीतकृष्णन
जब राज्यसभा में गाया 'कश्मीर, सुंदर कश्मीर'
पिछले दिनों एआईएडीएमके के राज्य सभा सांसद ए नवनीतकृष्णन ने संसद में एमजीआर की फिल्म 'इदया वीनई' का गीत 'कश्मीर, सुंदर कश्मीर' गाया था। उनके इस अंदाज को 'अम्मा' को खुश करने की कोशिश के तहत देखा गया। दरअसल, कश्मीर मुद्दे पर राज्यसभा में चर्चा चल रही थी कि वहां के हालात कैसे हैं। जयाललिता की पार्टी के सांसद ने इस मुद्दे पर अपने विचार रखने की शुरुआत इस गीत के साथ की।

सैकड़ों लोगों ने गुदवाए थे 'अम्मा' के टैटू
जयललिता
सैकड़ों लोगों ने गुदवाए थे 'अम्मा' के टैटू
इसी साल फरवरी में माह में जे जयललियता के जन्मदिन पर एआईएडीएमके कार्यकर्ताओं ने अपने शरीर पर टैटू गुदवाए थे। यह कार्यक्रम वेलाचेरी के एआईएडीएमके विधायक अशोक ने आयोजित कराया था। इसमें टैटू गुदवाने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी थीं। अशोक ने भी खुद जयललिता का टैटू गुदवाया था। उनका दावा था करीब 1,000 लोगों ने अपने हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों पर टैटू गुदवाए।

सीएम के अभिवादन के लिए सदन छोड़ा
जयललिता
सीएम के अभिवादन के लिए सदन छोड़ा
तमिलनाडु विधानसभा में पिछले महीने एक मंत्री सत्र के बीच से ही उठकर सीएम के अभिवादन के लिए बाहर चले गए, वहीं राज्य के कृषि मंत्री ने तो सबके सामने विधानसभा में ही जयललिता के पांव पर गिरकर उनका अभिवादन किया।

नतमस्तक होते रहे हैं पनीरसेलवम
जयललिता
नतमस्तक होते रहे हैं पनीरसेलवम
जयललिता के सामने नतमस्तक पी पनीरसेलवम की यह तस्वीर मार्च 2012 की है। उन्हें इस स्वामीभक्ति का ईनाम भी मिला जब जयललिता को 66.65 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति के मामले में चार साल की सजा हुई थी तो उनकी कुर्सी पनीरसेल्वम ने ही संभाली थी।