फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today marks Sushma Swaraj seventh death anniversary find out who paid tribute

Sushma Swaraj: सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर गृह मंत्री ने दी श्रद्धांजलि; बताया- सादगी की प्रतिमूर्ति

Thu, 06 Aug 2026 10:01 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 06 Aug 2026 10:01 AM IST
सार

पूर्व विदेश मंत्री और पद्म विभूषण से सम्मानित सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित के साथ ही उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और बिहार समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी नेताओं ने उनके व्यक्तित्व को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

विज्ञापन
Today marks Sushma Swaraj seventh death anniversary find out who paid tribute
सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पूर्व विदेश मंत्री और पद्म विभूषण से सम्मानित सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और बिहार सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी नेताओं ने सुषमा स्वराज के राष्ट्रहित, जनसेवा, भारतीय कूटनीति और मानवीय मूल्यों के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने क्या कहा? 
पूर्व विदेश मंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा,'ओजस्वी वक्ता, सौम्यता व सादगी की प्रतिमूर्ति सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन। सुषमा जी ने अपने अनुशासन, कर्मठता व संघर्षशीलता के बल पर संगठन से लेकर सरकार तक सभी दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन किया। विदेश मंत्रालय को आम जन से जोड़ने वाली सुषमा जी का सादगीपूर्ण जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने सुषमा स्वराज के व्यक्तित्व को कैसे याद किया?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, 'राष्ट्रसेवा को धर्म, जनकल्याण को संकल्प और भारत की प्रतिष्ठा को दायित्व मानने वाली प्रखर वक्ता, संवेदनशील जननेता, पूर्व विदेश मंत्री एवं 'पद्म विभूषण' सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनका जीवन राष्ट्रनिष्ठा, लोकसेवा और उदात्त लोकतांत्रिक मूल्यों की गरिमा का उज्ज्वल अध्याय है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भजनलाल शर्मा ने उनके योगदान को किस तरह याद किया?
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, 'प्रखर वक्ता, भारत सरकार की पूर्व विदेश मंत्री और पद्म विभूषण से सम्मानित सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का उनका संकल्प, जनसेवा के प्रति उनका समर्पण तथा भारतीय कूटनीति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनका अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका प्रेरणादायी व्यक्तित्व और कर्तव्यनिष्ठ जीवन हम सभी को राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।'

रेखा गुप्ता ने सुषमा स्वराज की कौन-सी विशेषताओं का उल्लेख किया?
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, 'पूर्व केंद्रीय मंत्री, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म विभूषण सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। दिल्ली की जनता के साथ उनका आत्मीय रिश्ता, सहज मुस्कान, ओजस्वी वाणी और हर व्यक्ति के दुख-सुख को अपना मानने का उनका स्वभाव उन्हें एक असाधारण जननेता बनाता था।'

उन्होंने आगे कहा, 'मुख्यमंत्री से लेकर विदेश मंत्री तक, उन्होंने हर दायित्व को सेवा, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों के साथ निभाया। दुनिया के किसी भी कोने में संकट में फंसे भारतीय के लिए उनका एक संदेश ही आश्वासन और विश्वास का प्रतीक बन जाता था। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण, राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा और लोगों के जीवन को स्पर्श करने वाली उनकी संवेदनशीलता सदैव स्मरणीय रहेगी। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।'

नायब सिंह सैनी ने क्या कहा?
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक्स पर लिखा, 'पद्म विभूषण से सम्मानित पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर किए गए उनके सार्थक कार्य, जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा विदेशों में संकटग्रस्त भारतीयों की सहायता के लिए उनका मानवीय दृष्टिकोण सदैव स्मरणीय रहेगा।'

मोहन यादव ने किस रूप में दी श्रद्धांजलि?
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, 'पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 'दीदी' की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। राष्ट्र के प्रति निष्ठा, जनसेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित उनका जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा। राष्ट्रहित के लिए उनकी अटूट निष्ठा और संकट की घड़ी में प्रत्येक भारतीय के प्रति उनकी संवेदनशीलता हमेशा स्मरणीय रहेगी।'

पुष्कर सिंह धामी ने सुषमा स्वराज के जीवन को कैसे परिभाषित किया?
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, 'नारी सशक्तीकरण की सशक्त प्रतीक, सौम्यता एवं सादगी की प्रतिमूर्ति, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। आपने अपने अद्वितीय नेतृत्व, संवेदनशील व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट समर्पण से भारतीय राजनीति में अमिट छाप छोड़ी। आपका संपूर्ण जीवन सेवा, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रहित के मूल्यों का अनुपम उदाहरण रहा। आपका प्रेरणादायी व्यक्तित्व एवं कृतित्व आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता रहेगा।'


ये भी पढ़ें: यूपी: चुनाव के ठीक पहले बदली यूपी की राजनीति, ब्राह्मण वोट हुआ प्रासंगिक; अखिलेश के PDA में अब आया पंडित भी

बिहार के मुख्यमंत्री ने क्या संदेश दिया?
बिहार के मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, 'भाजपा की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्म विभूषण से सम्मानित स्वर्गीय सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्रसेवा, उत्कृष्ट नेतृत्व, ओजस्वी वक्तृत्व और जनकल्याण के प्रति आपका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। आपका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण देशवासियों के हृदय में सदैव अमिट रहेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed