फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: कारगिल विजय दिवस आज; पीएम मोदी का तमिलनाडु दौरा और उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया में तेजी

Sat, 26 Jul 2025 07:28 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 26 Jul 2025 07:28 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Big News Stories Of 26 July 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ब्रिटेन और मालदीव की अपनी यात्रा से लौटने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तमिलनाडु का दौरा करेंगे। यहां वह तूतीकोरिन में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 4800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह कार्यक्रम रात 8 बजे आयोजित होगा। वहीं जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे पर तमाम तरह के कयास जारी रहने के बीच निर्वाचन आयोग (ईसी) ने देश के नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। आयोग ने राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी को इसके लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिया। एक तरफ कारगिल युद्ध में देश को विजय दिलाने में दिल्ली के सैनिकों ने भी अहम भूमिका निभाई थी। 1999 में कारगिल की चोटियों पर पाकिस्तान के घुसपैठियों के छक्के छुड़ाने के दौरान दिल्ली निवासी चार कैप्टन शहीद हुए थे जबकि एक लांसनायक घायल हुआ था। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अपने दो दिवसीय दौरे पर मालदीव में हैं। जहां उन्होंने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से माले स्थित राष्ट्रपति कार्यालय में मुलाकात की। यह दौरा भारत और मालदीव के बीच आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से हुआ। दोनों नेताओं ने नेबरहुड फर्स्ट और विजन महासागर नीति के तहत आपसी संबंधों को और गहरा करने पर जोर दिया। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..

मालदीव से आते ही तमिलनाडु दौरे पर पीएम मोदी

Top Headline Today Big News Stories Of 26 July 2025 Updates on amar ujala
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

ब्रिटेन और मालदीव की अपनी यात्रा से लौटने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तमिलनाडु का दौरा करेंगे। यहां वह तूतीकोरिन में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 4800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह कार्यक्रम रात 8 बजे आयोजित होगा। इसके बाद वह रविवार को तिरुचिरापल्ली के गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में दोपहर 12 बजे महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती समारोह और आदी तिरुवथिरा उत्सव में भाग लेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

कौन होगा जगदीप धनखड़ का उत्तराधिकारी?

Top Headline Today Big News Stories Of 26 July 2025 Updates on amar ujala
उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले संघ और भाजपा प्रत्याशी के नाम पर कर रहे मंथन (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे पर तमाम तरह के कयास जारी रहने के बीच निर्वाचन आयोग (ईसी) ने देश के नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। आयोग ने राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी को इसके लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिया। इसके साथ ही दो सहायक निर्वाचन अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। निर्वाचन आयोग ने यह नियुक्तियां राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव नियम 1974 के तहत की है और चुनाव कार्यक्रम की घोषणा भी अगले कुछ दिन में कर दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas 2025: दिल्ली के जवानों का भी था अहम योगदान

Top Headline Today Big News Stories Of 26 July 2025 Updates on amar ujala
कारगिल युद्ध 1999 - फोटो : http://indianarmy.nic.in/arkargil

कारगिल युद्ध में देश को विजय दिलाने में दिल्ली के सैनिकों ने भी अहम भूमिका निभाई थी। 1999 में कारगिल की चोटियों पर पाकिस्तान के घुसपैठियों के छक्के छुड़ाने के दौरान दिल्ली निवासी चार कैप्टन शहीद हुए थे जबकि एक लांसनायक घायल हुआ था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

पीएम मोदी के सम्मान में मालदीव में भव्य भोज

Top Headline Today Big News Stories Of 26 July 2025 Updates on amar ujala
पीएम नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू - फोटो : ANI
राष्ट्रपति मोइज्जू ने पीएम मोदी के लिए एक भव्य और विशेष रात्रिभोज आयोजित किया। इस दौरान मुइज्जू ने भारत को मालदीव का सबसे करीबी और भरोसेमंद साझेदार बताते हुए दोनों देशों के मजबूत रिश्तों की जमकर तारीफ की। पढ़ें पूरी खबर...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed