{"_id":"6883c758686a89da0906a0c9","slug":"ind-vs-eng-4th-test-day-3-highlights-india-vs-england-manchester-match-key-highlights-analysis-record-stats-2025-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Day 3: रूट की शतकीय पारी से इंग्लैंड ने कसा भारत पर शिकंजा, बढ़त 186 रन की; गेंदबाजों ने किया निराश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG Day 3: रूट की शतकीय पारी से इंग्लैंड ने कसा भारत पर शिकंजा, बढ़त 186 रन की; गेंदबाजों ने किया निराश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:35 PM IST
सार
इंग्लैंड ने पहली पारी में सात विकेट 544 रन बना लिए हैं। स्टंप्स के समय बेन स्टोक्स 77 और क्रिस वोक्स चार रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 10 विकेट पर 358 रन बनाए थे।
विज्ञापन
1 of 4
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 186 रन की बढ़त हासिल कर ली है। शुक्रवार का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में सात विकेट 544 रन बना लिए हैं। स्टंप्स के समय बेन स्टोक्स 77 और क्रिस वोक्स चार रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 10 विकेट पर 358 रन बनाए थे।
2 of 4
ओली पोप-जो रूट
- फोटो : PTI
रूट और पोप ने गेंदबाजों की खबर ली
भारतीय गेंदबाजों के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाज मुसीबत बने रहे। दिन का खेल 225/2 के स्कोर से शुरू हुआ था। ओली पोप 42 गेंदों में 20 और जो रूट 27 गेंदों में 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे और भारत 133 रन पीछे था। पहले सत्र में रूट और पोप ने 135 रनों की साझेदारी की और 332 रन बनाए। इसके बाद दूसरे सत्र में भारत को दिन की पहली सफलता मिली। वाशिंगटन सुंदर ने ओली पोप को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। वह 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए जो रूट के साथ 231 गेंदों में 144 रनों की साझेदारी निभाई। इंग्लैंड को चौथा झटका वाशिंगटन सुंदर ने ही दिया। उन्होंने हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए।
3 of 4
जो रूट
- फोटो : PTI
रूट बने टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज
इसके बाद बल्लेबाजी के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने जो रूट के साथ मोर्चा संभाला और भारत के 358 रन की बराबरी कर ली। इस दौरान जो रूट ने 178 गेंदों में भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 38वां शतक पूरा किया। वह 248 गेंदों में 150 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें रवींद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया। रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के नाम इस प्रारूप में 13378 रन दर्ज हैं। रूट ने अब उन्हें पीछे छोड़ दिया है। उनके नाम 13379* रन दर्ज हो गए हैं। लाल गेंद प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। उन्होंने 329 पारियों में 15921 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बेन स्टोक्स
- फोटो : ANI
रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे स्टोक्स, फिर बल्लेबाजी के लिए आए
इंग्लैंड की पारी के दौरान बेन स्टोक्स रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। उन्हें बाएं पैर में क्रैम्प की शिकायत हुई, लेकिन कुछ समय बाद वह मैदान पर लौट आए। वह 134 गेंदों में छह चौके मदद से 77 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। इस दौरान जैमी स्मिथ ने नौ और क्रिस वोक्स ने चार रन बनाए। वहीं, लियाम डॉसन 52 गेंदों में दो चौके की मदद से 21 रन बनाकर मौजूद हैं। भारत के लिए रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने दो-दो विकेट झटके जबकि जसप्रीत बुमराह, अंशुल कंबोज और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।