{"_id":"68839c18c4b704dbb3095bc3","slug":"top-headline-today-big-news-stories-updates-2025-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: राजस्थान में स्कूल की छत गिरी, आठ की मौत, मालदीव में PM मोदी; संसद में होगी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: राजस्थान में स्कूल की छत गिरी, आठ की मौत, मालदीव में PM मोदी; संसद में होगी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा
Fri, 25 Jul 2025 08:30 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 25 Jul 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
दिन की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से प्रार्थना कर रहे आठ बच्चों की मौत हो गई, पांच शिक्षक निलंबित किए गए। वहीं, संसद में 28 जुलाई को लोकसभा और 29 जुलाई को राज्यसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा होगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चर्चा में शामिल हो सकते हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, सभी दलों की सहमति है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और मालदीव के रिश्ते में हमेशा दोस्ती पहले आती है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने माना कि कांग्रेस शासन में जाति जनगणना न कराना उनकी गलती थी, पीएम मोदी को सिर्फ दिखावा करने वाला बताया। इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने भारत के खिलाफ अपना 38वां शतक लगाया, स्टोक्स के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की, इंग्लैंड को 50 रन की बढ़त। वहीं, मिग-21 को सेवानिवृत्त किए जाने के बीच तेजस विमान निर्माण में देरी चिंता जताई जा रही है। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) भूषण गवई ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद वह कोई सरकारी पद नहीं लेंगे। सरकार ने 25 ओटीटी ऐप और वेबसाइट पर प्रतिबंध लगाया है, जिनमें उल्लू और एएलटीटी जैसे नाम शामिल हैं। इन पर अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री दिखाने का आरोप है। केंद्र सरकार ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..
झालावाड़ स्कूल हादसा
- फोटो : अमर उजाला
Rajasthan Tragedy: झालावाड़ में स्कूल की छत गिरी, प्रार्थना कर रहे आठ मासूमों की मौत; पांच शिक्षक निलंबित
राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव में शुक्रवार सुबह स्कूल की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक सरकारी स्कूल की बिल्डिंग की छत अचानक गिर गई, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रार्थना सभा के दौरान हुई इस घटना में 8 बच्चों की मौत हो गई है। शिक्षा विभाग ने पांच शिक्षकों को निलंबित किया है। पढ़ें पूरी खबर

पीएम मोदी
- फोटो : Amar Ujala
Parliament: 28 जुलाई को लोकसभा तो 29 को राज्यसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा, पीएम मोदी भी ले सकते हैं हिस्सा
संसद के दोनों सदनों में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा में होगी। जानकारी के मुताबिक, सोमवार यानी 28 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा की शुरुआत करेंगे। चर्चा में भाग लेने वाले अन्य मंत्रियों में गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी शामिल हैं। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और निशिकांत दुबे भी इसमें भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं। ऐसे ही राज्यसभा में 29 जुलाई को 'ऑपरेशन सिंधु पर चर्चा शुरू होगी। पढ़ें पूरी खबर

किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री
- फोटो : एएनआई
Kiren Rijiju: संसदीय कार्य मंत्री बोले- लोकसभा में शुरू होगी जस्टिस वर्मा को हटाने की प्रक्रिया, सभी दल सहमत
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को घोषणा की कि कथित भ्रष्टाचार के मामले में फंसे इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा को हटाने की कार्यवाही लोकसभा में शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी दल एकजुट होकर न्यायपालिका में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने पर सहमत हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विपक्ष के नोटिस को राज्यसभा में स्वीकार नहीं किया गया है, जिससे लोकसभा में अब यह प्रक्रिया शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। पढ़ें पूरी खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू
- फोटो : पीटीआई
PM Modi Maldives Visit: 'हमारे लिए हमेशा दोस्ती पहले आती है...', भारत-मालदीव संबंधों पर बोले प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय के दौरे पर मालदीव पहुंचे। पीएम मोदी का माले के वेलाना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शानदार स्वागत किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की उपस्थिति में दोनों देशों के बीच कई समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया। भारत ने प्रधानमंत्री की मालदीव यात्रा के दौरान नए समझौता ज्ञापन के तहत मालदीव को 4,850 करोड़ की लोन सहायता प्रदान की है। पढ़ें पूरी खबर