सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

Top News: यूक्रेन युद्ध में 32 घंटे का युद्धविराम; आज जारी होगी UP की अंतिम मतदाता सूची; मौसम का हाल भी जानिए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shubham Kumar Updated Fri, 10 Apr 2026 06:26 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

पिछले चार साल से जारी रूस–यूक्रेन युद्ध के बीच अब एक बार फिर हालात ने नया मोड़ ले लिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अचानक बड़ा एलान करते हुए यूक्रेन में 32 घंटे के लिए अस्थायी युद्धविराम का आदेश दिया है। वहीं प्रदेश में शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। करीब सात लाख वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटे जाने की उम्मीद है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में ज्यादा नाम काटे जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक,अंतिम मतदाता सूची में करीब 13.35 करोड़ लोगों के नाम होंगे। इसके साथ ही देशभर में मौसम ने अचानक अपने तेवर बदल लिए हैं। एक तरफ कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से हालात अस्थिर बने हुए हैं, तो दूसरी ओर साफ होते आसमान के साथ गर्मी तेजी से वापसी कर रही है। बीते दिनों की हल्की ठंडक अब ज्यादा देर टिकती नहीं दिख रही, क्योंकि आने वाले दिनों में पारे में तेज उछाल के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 10 से 15 अप्रैल के बीच देश के कई हिस्सों में तापमान 2 से 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जबकि कई क्षेत्रों में खराब मौसम की गतिविधियां भी जारी रहेंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos

रूस-यूक्रेन युद्ध में 36 घंटें का युद्धविराम

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
वोलोदिमीर जेलेंस्की, व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)

पिछले चार साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अब एक बार फिर हालात ने नया मोड़ ले लिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अचानक बड़ा एलान करते हुए यूक्रेन में 32 घंटे के लिए अस्थायी युद्धविराम का आदेश दिया है। यह कदम ऑर्थोडॉक्स ईस्टर के मौके पर लागू किया जाएगा। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह शांति की वास्तविक पहल है या फिर एक और रणनीतिक चाल? लगातार तबाही, टूटते शहर और थमी हुई कूटनीति के बीच यह घोषणा एक बार फिर उम्मीद और शक दोनों को हवा दे रही है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

आज जारी होगी यूपी की अंतिम मतदाता सूची

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। करीब सात लाख वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटे जाने की उम्मीद है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में ज्यादा नाम काटे जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक,अंतिम मतदाता सूची में करीब 13.35 करोड़ लोगों के नाम होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

इस हफ्तें खूब सताएगी गर्मी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
सांके - फोटो : अमर उजाला।

देशभर में मौसम ने अचानक अपने तेवर बदल लिए हैं। एक तरफ कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से हालात अस्थिर बने हुए हैं, तो दूसरी ओर साफ होते आसमान के साथ गर्मी तेजी से वापसी कर रही है। बीते दिनों की हल्की ठंडक अब ज्यादा देर टिकती नहीं दिख रही, क्योंकि आने वाले दिनों में पारे में तेज उछाल के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 10 से 15 अप्रैल के बीच देश के कई हिस्सों में तापमान 2 से 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जबकि कई क्षेत्रों में खराब मौसम की गतिविधियां भी जारी रहेंगी। पढ़ें पूरी खबर...

आज 2840 भारतीय जाएंगे पाकिस्तान: इस बार नियम सख्त

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
अटारी-वाघा बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के जवान। - फोटो : संवाद

बैसाखी और खालसा साजना दिवस के अवसर पर पाकिस्तान जाने वाले सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के लिए इस बार सख्त नियम लागू किए गए हैं। अब कोई भी श्रद्धालु अकेले यात्रा नहीं कर सकेगा बल्कि केवल परिवार या समूह के साथ ही दर्शन के लिए जा पाएगा। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने यह फैसला सुरक्षा कारणों के चलते लिया है। पढ़ें पूरी खबर..

ईरान के बाद लेबनान को भी राहत

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
बेंजामिन नेतन्याहू, इस्राइली प्रधानमंत्री - फोटो : एक्स@netanyahu

पश्चिम एशिया में लंबे समय से जारी तनाव के बीच अब शांति की उम्मीद की एक नई किरण दिखाई दी है। इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि उनका देश लेबनान के साथ सीधे शांति वार्ता के लिए तैयार है। यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में दोनों पक्षों के बीच हिंसक घटनाएं हुई थीं और हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए थे। पढ़ें पूरी खबर...

भारत-अमेरिका तकनीक साझेदारी में मजबूती

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
भारत अमेरिका संबंध - फोटो : FreePik

भारत और अमेरिका ने एआई तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। यह समझौता पैक्स सिलिका पहल के तहत हुआ, जिस पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अमेरिकी अधिकारी जैकब हेलबर्ग के बीच चर्चा हुई। दोनों देशों ने सप्लाई चेन और आर्थिक-तकनीकी साझेदारी को और मजबूत करने का फैसला किया है। पढ़ें पूरी खबर...

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने शिंदे पर टिप्पणी मामले में माफी से किया इनकार

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
कुणाल कामरा - फोटो : इंस्टाग्राम

मशहूर कॉमेडियन कुणाल कामरा गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा की एक कमेटी के सामने पेश हुए। यह मामला उनके द्वारा राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है। कमेटी के सामने पूछताछ के दौरान कामरा ने साफ कहा कि उन्हें अपने बयान पर कोई पछतावा नहीं है और वे माफी भी नहीं मांगेंगे। पढ़ें पूरी खबर..

मुकुल चौधरी का करिश्मा: सात छक्के लगा KKR के जबड़े से छीनी जीत

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
मुकुल चौधरी - फोटो : IANS

मुकुल चौधरी (54*) और आयुष बडोनी (54) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को तीन विकेट से हरा दिया। गुरुवार को ईडेन गार्डेन्स में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट पर 182 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पढ़ें पूरी खबर...

‘अंत को स्वीकार करो’, अर्जुन कपूर को क्या हुआ? एक्टर की क्रिप्टिक पोस्ट से चिंतित हुए फैंस

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 10th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@arjunkapoor

अभिनेता अर्जुन कपूर लंबे वक्त से बड़े पर्दे से गायब हैं। हाल ही में अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक स्टोरी पोस्ट साझा की है। यह पोस्ट देखते-देखते वायरल हो गई और लोग अर्जुन की इस पोस्ट का अलग-अलग मतलब निकालने लगे। एक ओर जहां उनके चाहने वाले इस पोस्ट से चिंतित हो गए, तो वहीं अन्य नेटिजंस भी अर्जुन की इस पोस्ट के मायने समझने का प्रयास करने लगे। पढे़ं पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed